फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   strong room inpection

डीएम और एसपी ने किया स्ट्रांग रूम का औचक निरीक्षण

Fri, 16 Apr 2021 02:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
strong room inpection
कैप्सन - स्टांग रूम का निरीक्षण करते डीएम अन्नावि दिनेश कुमार एवं एसपी प्रमोद कुमार 3- निष्पक्ष चु? - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार और एसपी प्रमोद कुमार ने तहसील के कई मतदान स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विकास खंड तालबेहट के श्री मर्दन सिंह इंटर कालेज में मतपत्र रखने ने लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया और अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनपद में दूसरे चरण में सोमवार 19 अप्रैल को मतदान होना है। मतदान के लगभग दो सप्ताह बाद 2 मई को मतपत्रों की गणना की जानी है, तब तक विकास खंड के समस्त मतदान केंद्रों में डाले जाने वाले समस्त मतपत्रों को सुरक्षित रखने के लिए नगर के श्री मर्दन सिंह इंटर कालेज में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी और एसपी ने स्ट्रांग रूम का औचक निरीक्षण कर अधीनस्थ अधिकारियों से जानकारी ली। अधिकारियों ने प्रधानाचार्य डा. जगदीश प्रसाद शर्मा से बिजली, पानी एवं फर्नीचर आदि की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। स्ट्रांग रूम के अलावा मतगणना के समय कॉलेज के अन्दर एवं बाहर की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली। इस मौके पर उपजिलाधिकारी अनिल कुमार, सीओ केशवनाथ, खंड विकास अधिकारी अर्जित प्रकाश, प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed