फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   street vendor vaccinated

रेहड़ी-पटरी वालों को लगायी गयी वैक्सीन

Wed, 16 Jun 2021 01:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
street vendor vaccinated
मड़ावरा (ललितपुर)। नवागत झांसी मंडलायुक्त अजय शंकर पांडे के निर्देश पर जनपद में कोविड टीकाकरण को विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत मड़ावरा क्षेत्र में मंगलवार को एसडीएम एसपी सिंह के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत स्थानीय पुलिस, राजस्व, विकास विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा कस्बे में नागरिकों से संपर्क कर टीकाकरण के लाभ बताए और फैलाई जा रहीं भ्रांतियों को दूर कर टीकाकरण के लाभ बताते हुए प्रेरित किया गया। इस दौरान उद्योग व्यापार मंडल एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी ग्रामीणों से टीकाकरण कराने की अपील की। उच्च प्राथमिक विद्यालय में मोबाइल टीम द्वारा मंगलवार को 45 वर्ष से ऊपर की आयु वाले रेहड़ी-पटरी दुकानदारों समेत 20 ग्रामीणों को वैक्सीन लगाई गई। टीकाकरण के दौरान एसडीएम मड़ावरा एसपी सिंह, तहसीलदार एमके सरोज, खंड शिक्षा अधिकारी आरजी वर्मा, प्रभारी निरीक्षक आनंद पांडेय, पंचायत सेक्रेटरी महेंद्र कुमार, सदर लेखपाल अवधेश कुमार, निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख चंद्रदीप रावत, व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय खन्ना, भाजपा नेता कैलाश साहू, अमित भंडारी, शिक्षक हरिशंकर सोनी, आशा कुशवाहा, टीकाराम अहिरवार, मेडीकल टीम से रमीज खान, कालिका सिंह, आशुतोष और आशा कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed