{"_id":"68a22e9cc4e6d13b5a07398a","slug":"stray-dogs-will-soon-be-freed-they-will-be-kept-in-shelter-houses-lalitpur-news-c-11-1-jhs1032-621080-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: लावारिस कुत्तों से जल्द मिलेगी आजादी, शेल्टर हाउस में रखे जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: लावारिस कुत्तों से जल्द मिलेगी आजादी, शेल्टर हाउस में रखे जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर में लावारिस कुत्तों से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका ने कार्ययोजना तैयार की है। इसके लिए नगर पालिका पीपीपी मॉडल पर डॉग शेल्टर हाउस निर्माण की कार्ययोजना तैयार कर रहा है। स्वयंसेवी संस्थाओं और सामाजिक सहयोग से इसका निर्माण किया जाएगा।
हाल ही में हुई पशुगणना के आंकड़ों में उजागर हुआ कि शहर में करीब एक हजार से ऊपर आवारा कुत्ते हैं। लोग आए दिन इन लावारिस कुत्तों के शिकार हो जाते है। कई प्रकरणों में कुत्तों ने चलती गाड़ी का पीछा किया, जिससे नियंत्रण खोकर चालक व सवार चोटिल हो गए। इसके लिए नगर पालिका पहले तो शहर के स्वयंसेवी व सामाजिक संगठनों के साथ बैठक करेगी। उसके बाद विस्तृत रूपरेखा तैयार करेगी। नगर पालिका में पालतू कुत्तों का पंजीयन न होने के कारण पता नहीं चल पाता कि वह पालतू है या लावारिस। आगामी कार्ययोजना में पालतू कुत्तों के पंजीयन व उनके टीकाकरण का भी चार्ट तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में शेल्टर हाउस का निर्माण कर कुत्तों को पकड़कर रखा जाएगा। इनके भोजन व अन्य व्यवस्थाओं के लिए स्वयंसेवी व सामाजिक संगठनों की सहायता ली जाएगी। साथ ही अब पालतू कुत्तों का पंजीयन भी होगा।
मनीष कुमार उपजिलाधिकारी - प्रशासक नगर पालिका ललितपुर।