फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Stray cattle on the roads are causing difficulties for motorists.

Lalitpur News: सड़कों पर छुट्टा गोवंश, वाहन चालकों की बढ़ा रहे परेशानी

Sun, 18 Oct 2026 12:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Stray cattle on the roads are causing difficulties for motorists.
हाईवे के नीचे सर्विस रोड पर गौवंशो का बैठा झुंड। संवाद
डोंगराखुर्द। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर नेशनल हाईवे तक सड़कों पर घूम रहे अन्ना गोवंश राहगीरों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। सड़कों पर झुंड में बैठे मवेशियों के कारण वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कई बार मवेशियों से टकराकर बाइक सवार हादसों का शिकार भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

गर्मी, सर्दी हो या बरसात, हर मौसम में गोवंश सड़कों पर डेरा जमाए रहते हैं। पटऊवा, बंगरिया, उमरिया बमरौला, गौना, नाराहट, डोंगराखुर्द, दिगवार, बरखेरा, पारौल और अमझरा घाटी सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में यह समस्या गंभीर बनी हुई है। नेशनल हाईवे और प्रमुख ग्रामीण मार्गों पर मवेशियों के जमावड़े से यातायात प्रभावित होता है। कई स्थानों पर जाम की स्थिति भी बन जाती है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से इस समस्या के समाधान के लिए कई बार निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद अन्ना मवेशियों से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। सड़कों पर लगातार बनी इस स्थिति से स्थानीय लोगों में चिंता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो 15
अन्ना मवेशियों की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। ये सड़कों पर घूमकर यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं। नाराहट क्षेत्र सहित ग्रामीण इलाकों के प्रमुख मार्गों पर इनके जमावड़े से आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती हैं और जाम की स्थिति बनती है।

— लालू टोंटे

फोटो 16
नेशनल हाईवे और ग्रामीण सड़कों पर अन्ना पशु दिन-रात झुंड में बैठे रहते हैं। इनके कारण वाहनों की आवाजाही मुश्किल हो जाती है। डिवाइडर पर लगे पौधों के बीच विचरण करने वाले मवेशी कई बार वाहन चालकों को समय पर दिखाई नहीं देते, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है।
— संतोष साहू

फोटो 17
सड़कों पर घूम रहे अन्ना मवेशियों के कारण कई बार बाइक चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं। दोपहिया वाहन चालकों को हर समय हादसे का डर बना रहता है।
— राहुल यादव
कोट
सड़कों पर घूम रहे अन्ना मवेशियों की जानकारी मिली है। जल्द ही अभियान चलाकर टीम के माध्यम से उन्हें गोशालाओं में भिजवाया जाएगा।

— आजम अली, खंड विकास अधिकारी, मड़ावरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed