फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Stop using single-use plastic for a clean environment.

Lalitpur News: स्वच्छ पर्यावरण के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद हो

Sun, 15 Feb 2026 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Stop using single-use plastic for a clean environment.
स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन के लिए वैज्ञानिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तालबेहट में स्वच्छ पर्यावरण को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने के लिए जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण के लिए हमारा योगदान आने वाली पीढ़ी को हमारा उपहार एवं दायित्व है। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
डॉ. रीतेश कुमार खरे ने कहा कि वर्तमान समय में स्वस्थ जीवन शैली की कमी से अनेक रोग हो रहे हैं। विद्यार्थियों को स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। जिला विज्ञान क्लब समन्वयक राहुल जैन ने कहा कि पेड़ पानी और पॉलिथीन पर हमारा फोकस होना चाहिए, तबई हम जल, जमीन, जंगल, जानवर और जन को बचा पाएंगे। राजेंद्र कुमार मिश्रा ने स्वस्थ रहने के लिए मिलेट्स के उपयोग की जानकारी दी। साथ ही जंक फूड से होने वाली हानि के बारे में बताया।
विज्ञापन

इस अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता तथा विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष पुनीत परिहार, ऊषा रानी वर्मा, सारिका नायक, करुणेश, पूनम, रितु तिवारी,इंद्रजीत, विकास कुमार, अनुराग कौशिक, पूनम चौबे, शिप्रा तिवारी, गीता श्रीवास्तव आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed