फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Stop building stores

दुकानों के निर्माण पर रोक

Sun, 21 Jun 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sun, 21 Jun 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 
नगर पालिका परिषद के अंतर्गत सुपर मार्केट नगर के बीचों बीच स्थित है। इसमें बैंक, सरकारी विभाग, पुस्तकालय के साथ खाद्य सामग्री की दुकानें होने के कारण यहां बहुत से लोग खरीद- बिक्री के लिए आते हैं। वहीं, इसके पास में ही फल एवं सब्जी मंडी होने के कारण यहां काफी भीड़ भाड़ रहती है। नगर पालिका परिषद की इस जमीन पर चार प्लाट फ्री होल्ड किए गए। बाजार क्षेत्र की जमीन होने के कारण यह प्लाट करोड़ों रुपये की कीमत के थे, लेकिन इसके बाद भी कम धनराशि में प्लाट आवंटित कर दिए गए। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी की मानें तो मानचित्र स्वीकृत हैं और किराए की दुकानों में दुकानदार निर्माण कर रहे हैं। शनिवार को दुकानदारों की शिकायत पर मौके पर पहुंची एसडीएम सदर पूनम निगम ने निर्माणकर्ताओं से मानचित्र व अन्य कागजात मांगे, लेकिन वह दिखा नहीं सके। इस पर उन्होंने निर्माण कार्य पर रोक लगा दी। निर्माणकर्ताओं ने बताया कि मानचित्र व फ्री होल्ड ईओ के नाम पर है। इस संबंध में उन्होंने अधिशासी अधिकारी से मानचित्र, फ्री होल्ड की प्रति सहित अन्य पत्रावलियां तलब की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed