फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Stone pelting to stop chairs from being taken away from wedding venue

Lalitpur News: शादीघर से कुर्सियां ले जाने से रोकने पर की पत्थरबाजी

Thu, 25 Apr 2024 05:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting to stop chairs from being taken away from wedding venue
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शादीघर के बाहर रखी कुर्सियां उठाकर ले जाने से रोकने पर दो युवकों ने अपने परिजनों संग मिलकर गाली गलौज की और पत्थरबाजी की। शादी कार्यक्रम में मौजूद महिला व बच्चे चोटिल हो गए। पीड़ित ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।

शहर के मोहल्ला शांतिनगर निवासी धर्मेंद्र कुशवाहा ने प्रार्थना पत्र में बताया कि 23 अप्रैल को उसकी बहन की शादी पुराना सागर रोड पर बड़ी नहर के पास स्थित एक विवाह घर में चल रही थी। उसके मोहल्ले के दो युवक विवाह घर के बाहर रखी कुर्सी उठाकर ले जा रहे थे। उसने उन्हें रोका तो वह गाली गलौज करने लगे। मना किया तो अपने परिवार के लोगों को लेकर आ गए और विवाह घर में बैठे लोगों पर पत्थरबाजी करने लगे। उसके रिश्तेदार व बच्चे चोटिल हो गए। साथ में वहां खड़ी गाड़ी भी तोड़ दी। उसने रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और रिपोर्ट करने पर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed