{"_id":"67b0d8349f02ce87f600b4b6","slug":"stock-of-herbs-caught-in-dhaurra-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-129720-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: धौर्रा में पकड़ा जड़ी-बूटी का जखीरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: धौर्रा में पकड़ा जड़ी-बूटी का जखीरा
विज्ञापन
ललितपुर। वन विभाग ने ग्राम धौर्रा में जड़ी-बूटी का जखीरा पकड़ा। एक व्यक्ति अपने घर पर इसका स्टॉक किए हुए था। जड़ी बूटी का अवैध कारोबार पकड़ने के लिए प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी गौतम सिंह ने विभिन्न रेंजों व गैर जनपद की टीम को लगाया था, तब जाकर इस प्रकरण का पटाक्षेप हो सका।
ग्राम धौर्रा में शनिवार को गोलू उर्फ आमिर खान के गुप्त ठिकाने पर छापा मारा गया। वहां जड़ी बूटी का भारी मात्रा में स्टॉक मिला। मौके से बेल गूदा 105 बोरी, बेल पत्ती 30 बोरी, बेल गूदा फैला हुआ करीब 50 बोरी, अर्जुन छाल 02 बोरी, जल जमनी 03 बोरी, दूधी छाल 02 बोरी, गिलोय 50 बोरी, बेल खोपड़ी करीब 80 बोरी, इमलऊआ 02 बोरी, गूलर पत्ती 25 बोरी, टेसू फल 20 बोरे, बहेड़ा 06 बोरा आदि बरामद किया गया।
ऐसे हुआ मामले का पटाक्षेप : 11 फरवरी को जाखलौन-देवगढ़ मार्ग पर जड़ी-बूटी से लदी एक पिकअप मकान की दीवार से टकराकर पटल गई थी। इस जड़ी बूटी को जब्त कर चालक गोलू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी को सूचना मिली कि चालक किसी गोपनीय ठिकाने पर जड़ी-बूटी का स्टॉक किए हुए है। खुलासे के लिए उपप्रभागीय निदेशक महरौनी सतेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। बाहर के कुछ कर्मचारियों को गोपनीय स्तर पर लगाया गया। संवादी