{"_id":"61045ffa8ebc3e585832f963","slug":"stock-limit-in-pulses-should-be-limit-lalitpur-news-jhs200795682","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी शुल्क एवं दलहन की स्टॉक लिमिट की जाए समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी शुल्क एवं दलहन की स्टॉक लिमिट की जाए समाप्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी ने कहा कि इस समय व्यापारियों की अनेक समस्याएं हैं, जिनका समय से निराकरण नहीं हो पा रहा है। इनमें प्रमुख जीएसटी की विसंगति, दलहन की स्टॉक लिमिट व मंडी शुल्क की समस्या शामिल है।
उन्होंने बताया कि उद्योग व्यापार मंडल की प्रांतीय आम सभा एक अगस्त को जिले में आयोजित होने जा रही है। इसमें भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय प्रकाश जैन और प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के साथ समस्त प्रांतीय पदाधिकारी और प्रदेश के जिलों के प्रतिनिधि भाग लेने जा रहे हैं। इस समय जीएसटी में तमाम संशोधन होने के बाद भी विसंगतियां बनी हुई हैं। वहीं, दलहन पर स्टॉक लिमिट लागू कर व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है, इसकी स्टॉक लिमिट समाप्त होनी चाहिए। कोरोना काल में जिन व्यापारियों की मृत्यु हुई है, उनके परिजनों को 10-10 लाख की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए। इसके अलावा व्यापारियों को बीमा का लाभ, खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम, मंडी शुल्क की समाप्ति और महामारी एक्ट में दर्ज हुए मुकदमे समाप्त करने की भी मांग आम सभा में उठाई जाएगी। बिजली मीटरों में गड़बड़ी के नाम पर उपभोक्ताओं से वसूली की जा रही है। अतिक्रमण भी शहर में जटिल समस्या बनती जा रही है। पत्रकार वार्ता में जिला अध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी के साथ जिला महामंत्री अनिल जैन अंचल, जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रीतम सर्राफ, जिला उपाध्यक्ष जिनेंद्र पंसारी, संयुक्त जिला महामंत्री अभय जैन, नगर अध्यक्ष महेश जैन मोनू, युवा जिलाध्यक्ष सतीश जैन बंटी, युवा जिला महामंत्री राजीव सुड़ेले, युवा नगर अध्यक्ष मज्जू सोनी उपस्थित रहे।
आज निकलेगी वाहन रैली
आम सभा में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय प्रकाश जैन, प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, प्रांतीय महामंत्री दिलीप सेठ, प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता के साथ व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता सहित सभी जनपदों के प्रतिनिधि सभा में भाग लेंगे। 31 जुलाई को प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा व महामंत्री डॉ. दिलीप सेठ के शहर आगमन पर जिले के युवा व्यापारी और पदाधिकारी युवा जिलाध्यक्ष सतीश जैन बंटी, आलोक जैन मयूर, मज्जू सोनी, अंकित सतभैया, दीपक चौधरी के संयोजन में चार पहिया वाहनों की एक रैली नगर के विभिन्न रास्तों से होकर निकाली जाएगी। इन सभी प्रांतीय नेताओं का स्वागत जिले के व्यापारी टोल प्लाजा पर करेंगे।