फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Steel warehouse to be built in Mirchwara with Rs 60 crore

Lalitpur News: मिर्चवारा में 60 करोड़ रुपये से बनेगा स्टील का वेयर हाउस

Thu, 27 Apr 2023 12:06 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Thu, 27 Apr 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Steel warehouse to be built in Mirchwara with Rs 60 crore
ललितपुर। जिले में किसानों का अनाज अब खुले में खराब नहीं होगा। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में हुए प्रस्ताव के बाद लखनऊ की एक कंपनी ने आधुनिक वेयर हाउस के निर्माण की पहल की है। 60 करोड़ से बनने वाले इस स्टील के वेयर हाउस की क्षमता पांच लाख क्विंटल तक होगी। वेयर हाउस के निर्माण के लिए तहसील महरौनी के गांव मिर्चवारा में 20 एकड़ भूमि को चिह्नित कर लिया गया है। जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिले में उद्याेगों और निवेश को बढ़ावा देने के लिए फरवरी में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की बैठक हुई थी। इसमें जिले में 38 हजार करोड़ रुपये निवेश का प्रस्ताव आए थे। अब निवेशकों ने इसमें रुचि दिखानी शुरू कर दी है। जिले में लखनऊ की यूजीआर प्राइवेट लिमिटेड ने 60 करोड़ की लागत से स्टील वेयर हाउस स्थापित करने की तैयारी की है। इसके लिए गांव मिर्चवारा में 20 एकड़ जमीन कंपनी ने खरीद ली है।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक वेयर हाउस में आधुनिक तकनीक से अनाज को रखने और निकालने का काम होगा। वेयर हाउस बनने के बाद जहां बड़े किसान अपना अनाज सुरक्षित व लंबे समय तक रख सकेंगे। साथ ही क्षेत्र के लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के अनाज भंडारण के लिए 60 करोड़ रुपये से स्टील वेयर हाउस बनेगा। इसके लिए कंपनी ने भूमि खरीद कर ली है। वर्तमान में भूमि के स्वरूप परिवर्तन का कार्य किया जा रहा है। जोकि जल्द ही पूरा हो जाएगा।
एसके सूर्यवंशी, सहायक आयुक्त, उद्योग विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed