फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   station preapared for train

ट्रेन आने से पहले स्टेशन पर हुई तैयारियां, रात में आएंगी चार ट्रेन

Mon, 01 Jun 2020 11:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
station preapared for train
रेलवे स्टेशन पर मौजूद अधिकारी व चिकित्सक - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। एक जून से ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। पहले दिन ललितपुर रेलवे स्टेशन पर अप और डाउन रुट की चार ट्रेनों को ठहराव दिया गया। ट्रेनों के आने से पूर्व रेलवे स्टेशन पर रेलवे प्रशासन के साथ जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों द्वारा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

सोमवार को ललितपुर रेलवे स्टेशन पर रात्रि में 9.37 बजे पहली ट्रेन डाउन रुट की जबलपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस आई। जबकि, अप रुट की सचखंड एक्सप्रेस का समय रात्रि में दस बजे का रहा। इसी प्रकार सोमवार की आधी रात के बाद एक बजे डाउन रुट की ट्रेन आई। ट्रेनों के आने से पहले रेलवे द्वारा स्टेशन पर पहुुंचने वाले यात्रियों की सोशल डिस्टेंस, स्क्रीनिंग, मास्क और टिकट के साथ एंट्री की व्यवस्था परखी गई। स्टेशन प्रबंधक जीडी वर्मा द्वारा ट्रेनों के आने के संबंध में जिला प्रशासन को अवगत कराया गया, जिसकी सूचना पर अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता, सीएमओ डा.प्रताप सिंह रेलवे स्टेशन पहुंचे और यात्रियों के संबंध में ट्रेनों में जाने के लिए व्यवस्थाएं परखीं। साथ ही पुलिस बल भी तैनात किया गया। इसके साथ ही जीआरपी और आरपीएफ के जवान तैनात रहे। रेलवे स्टेशन पर सिर्फ आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को प्रवेश दिया गया। स्टेशन पर प्रवेश के लिए वन साइड फार्मूला के तहत मुख्य गेट पर रस्सी बांधी गई और दो व तीन नंबर प्लेटफार्म पर जाने व आने के लिए ओवरब्रिज का निर्धारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed