{"_id":"66d3a2189daa5a95580e93a9","slug":"statement-could-not-be-completed-in-case-of-rape-of-girl-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-120120-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बालिका से दुष्कर्म में पूरा नहीं हो पाया बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बालिका से दुष्कर्म में पूरा नहीं हो पाया बयान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बालाबेहट थाना क्षेत्र में आठ महीने की बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रकरण में शनिवार को पॉक्सो न्यायालय में अंतिम साक्ष्य व बयान दाखिल होने थे। लेकिन, साक्ष्य पूर्ण नहीं हो पाए। अगली सुनवाई अब सात सितंबर को होगी।
विशेष अभियोजक पॉक्सो नरेंद्र सिंह गौर ने बताया कि विगत 13 मई को बालाबेहट थाना अंतर्गत एक गांव की महिला ने एक प्रार्थनापत्र पुलिस को दिया था। इसके मुताबिक उसकी पति बाहर नौकरी करता है। पड़ोस में रहने वाला युवक भरत शाम चार बजे आया और उसकी बच्ची को खिलाने के लिए ले गया। जब उसकी बच्ची कहीं दिखाई नहीं पड़ी तो वह खोजने के लिए निकली। उसने देखा कि भरत अपनी गोद में खून से लथपथ बच्ची को लिए है। भरत ने उसकी आठ माह की दुधमुंही बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने मामला दर्ज किया था। न्यायालय में भी इसकी सुनवाई तेजी से हुई। शनिवार को इसके साक्ष्य पूर्ण होने थे, लेकिन किसी कारणवश पूर्ण नहीं हो पाए। न्यायालय ने सात सितंबर को अगली तारीख लगा दी है।