फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   state goverment status

मंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Wed, 16 Mar 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर Updated Wed, 16 Mar 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
state goverment status
उप्र सरकार मंत्री - फोटो : amar ujala
ललितपुर। प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर समाजवादी विकास दिवस मनाया गया, जिसमें जिले के प्रभारी मंत्री मदन चौहान ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन



मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में प्रदेश के मनोरंजन कर मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री मदन चैहान की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें चौहान ने कहा कि जन कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की गई हैं, जिनका लाभ समाज के गरीब, पिछड़े और कमजोर वर्ग को मिल रहा है। सरकार ने गरीब, किसान, छात्र-नौजवान, महिलाओं, अल्पसंख्यकों, मजदूरों सहित सभी वर्ग के लिए विकास के कदम उठाए हैं तथा राज्य सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र और समुदाय की तरक्की के लिए काम कर रही है।  


प्रभारी मंत्री मदन चौहान ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में स्टॉलों का निरीक्षण किया। प्रभागीय वनाधिकारी वीके जैन ने उन्हें गौरैया के घोंसले भेंट किए। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी रामशंकर, नौसीन बानो, सुनीता, अवंतिका राठौर, गुड्डी,  मक्खन, देवेंद्र कुमार तथा आयशा द्वारा योजनाओं के बारे में अपने अनुभव बताए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के सचिव अनुराग यादव, पुलिस अधीक्षक मो. इमरान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल यादव, नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जयसवाल, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष फूल सिंह नन्ना, मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी मिथलेश कुमार त्रिवेदी, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन, जिला सहकारी बैंक के उप सभापति राजेश यादव,ब्लॉक प्रमुख जखौरा कैलाश यादव, सपा नगर अध्यक्ष अजीज कुरैशी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपा
ललितपुर। मनोरंजन कर अधिकारी द्वारा सैट टॉप बाक्स के नाम पर उच्च न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए नगर कांग्रेस कमेटी ने प्रभारी मंत्री मदन चौहान को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि जिले में सैट टॉप बाक्स के नाम पर 1400 रुपए और दो सौ रुपए किराया वसूला जा रहा है। प्रभारी मंत्री ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा, अजय तोमर, उवेश खान, रामनरेश दुबे, दीपक जैन, हनीफ, सुरेंद्र जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed