फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Stamp theft of Rs 1.5 lakh in contract of municipal contracts

Lalitpur News: नगर पालिका के ठेकों के अनुबंध में डेढ़ लाख रुपये की स्टांप चोरी

Fri, 16 Feb 2024 03:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Stamp theft of Rs 1.5 lakh in contract of municipal contracts
- इन ठेकेदारों पर दर्ज होगा मुकदमा, अन्य विभागों में भी की जा रही जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नगर पालिका के ठेकों के अनुबंध में डेढ़ लाख रुपये के स्टांप की चोरी मिली है। अब निबंधन विभाग इन ठेकेदारों पर मुकदमा दर्ज करेगा। ये ठेके पार्किंग, बस स्टैंड, मवेशी बाजार, साइकिल स्टैंड के हैं। इसके अलावा सुम्मेरा तालाब में कमल डंडी की तुड़ान के ठेके में भी गोलमाल मिला है। इन सभी ठेकों के अनुबंध में एक लाख 50 हजार रुपये की कमी पाई गई।
वहीं, अन्य विभागों से भी सहायक महानिरीक्षक निबंधन ने अनुबंध में लगने वाले स्टांप का ब्योरा मांगा है। जनपद में स्टांप चोरी को पकड़ने के लिए डीएम अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर निबंधन विभाग विशेष अभियान चला रहा है। इस अभियान के तहत सरकारी विभागों में होने वाले ठेकों की सूची मांगी जा रही है। साथ ही उनके अनुबंध में लगने वाले स्टांप को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

देखने में आया है कि ठेकेदार विभाग से सांठगांठ कर स्टांप को बचा लेते हैं। तय मानकों के अनुरूप स्टांप ड्यूटी जमा नहीं करते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ अब निबंधन विभाग कार्रवाई करने के लिए सजग हो गया है। नगर पालिका के अलावा जिला पंचायत, लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज विभाग, सिंचाई विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग व अन्य निर्माण विभागों के ठेकेदारों से अनुबंधों की जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
नगर पालिका के पांच ठेकों में स्टांप चोरी पाई गई। इन सभी ठेकेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। वहीं अन्य निर्माण विभागों के अनुबंध की भी तलाश हो रही है।
मनोज कुमार श्रीवास्तव, सहायक महानिरीक्षक, निबंधन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed