फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Stadium won the final volleyball match

Lalitpur News: वालीबॉल का फाइनल मैच स्टेडियम ने जीता

Sun, 01 Sep 2024 04:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Stadium won the final volleyball match
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। स्टेडियम में चल रही जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के आखिरी दिन वालीबाल का फाइनल मैच खेला गया। इसके साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन किया गया। 26 से 31 अगस्त तक हुई प्रतियोगिताओं की विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।
खेलकूद प्रतियोगिताओं के अंतिम दिन शनिवार को जिला स्तरीय 18 वर्षीय जूनियर बालक वालीबॉल का फाइनल मैच दीपचंद चौधरी इंटरनेशनल स्कूल व स्टेडियम के बीच खेला गया। स्टेडियम की टीम 22-25, 25-03, 25-15 से फाइनल मैच जीतने में सफल रही। इसके बाद प्रतियोगिता का समापन और पुरस्कार वितरण हुआ। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी केके पांडेय रहे। विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष जिला बैडमिंटन संघ मनमोहन जडिया, हेमंत जैन रोंडा अध्यक्ष जिला हॉकी संघ, प्रदीप जैन अध्यक्ष जिला वालीबॉल संघ, शत्रुघ्न यादव अध्यक्ष क्रिकेट संघ रहे। मुख्य विकास अधिकारी ने प्रतिभाग करने वाली और प्रतियोगिता की विजेता टीमों को बधाई दी। शारीरिक और मानसिक विकास में खेलकूद के जरूरी होने की बात कही।
विज्ञापन

इसके बाद 26 से 31 अगस्त तक हुई जिला स्तरीय जूनियर वालीबॉल (बालक)/बास्केटबॉल (बालक), बैडमिंटन (बालक/बालिका), 1500 मीटर दौड़ (बालक/बालिका) और (अंडर-14) हाॅकी बालक प्रतियोगिता की विजेता और उपविजेता रही टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार दिए गए। जिला क्रीड़ा अधिकारी रेखा रावत, ताहिर बेग, इशराक खान, सचिन वाल्मीक, फहीम इकबाल बेग, रविंद्र कुमार, अजरूद्दीन, अंकुर सहरावत, दिव्या रिछारिया सहयोगी की भूमिका में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
फिट इंडिया की दिलाई शपथ : समापन कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने वहां मौजूद सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेलप्रेमियों को जन-जन तक स्वस्थ जीवन शैली अपनाए जाने के लिए फिट इंडिया की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article