{"_id":"6a9486300dbd080a160a0e31","slug":"stadium-a-team-emerged-as-the-winner-in-the-basketball-competition-lalitpur-news-c-131-1-ltp1030-162267-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बास्केटबॉल प्रतियोगिता में स्टेडियम 'ए' टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बास्केटबॉल प्रतियोगिता में स्टेडियम 'ए' टीम बनी विजेता
Mon, 31 Aug 2026 01:06 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को विधिवत समापन हुआ। प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक बास्केटबॉल मुकाबले खेले गए, जिसके बाद विजयी टीमों और खिलाड़ियों को सहायक क्रीड़ाधिकारी ने पुरस्कृत किया।
स्टेडियम में आयोजित बास्केटबॉल प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला पहलवान गुरुदीन महाविद्यालय और स्टेडियम ''ए'' टीम के बीच खेला गया, जिसमें स्टेडियम ''ए'' टीम ने 21-13 के अंतर से मैच अपने नाम किया। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल लाइफ विजन और स्टेडियम ''बी'' के बीच हुआ, जिसमें स्टेडियम ''बी'' टीम 21-17 से विजयी रही।
इसके बाद फाइनल मुकाबला स्टेडियम ''ए'' और स्टेडियम ''बी'' के बीच खेला गया। बेहद कड़े मुकाबले में स्टेडियम ''ए'' ने 21-14 के अंतर से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
मैच की समाप्ति पर सहायक क्रीड़ाधिकारी प्रमोद जायसवाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया। इस दौरान क्रिकेट कोच मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन कुमार, रविंद्र सहित खेल विभाग का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।