फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Srishti in javelin throw and Shivani in shot put

भाला फेंक में सृष्टि और गोला फेंक में शिवानी ने मारी बाजी

Fri, 04 Mar 2022 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 01:02 AM IST
विज्ञापन
Srishti in javelin throw and Shivani in shot put
ललितपुर। रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को 41वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह का उद्घाटन प्राचार्य प्रोफेसर केशव देव ने किया। इस मौके पर भाला फेंक में सृष्टि वर्मा और मिथुन राजपूत, गोला फेंक में शिवानी राजा और अमित कुमार, डिस्कस थ्रो में एनी जैन और शतरंज में ज्योति कौशिक अव्वल रहीं। शुक्रवार को विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

प्राचार्य केशव देव ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ ही अन्य शिक्षणेत्तर गतिविधियों में भी उत्साह पूर्वक भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य में भी वृद्धि होती है। जीवन में कभी किसी कार्य में असफल होने के बाद भी पूर्ण मनोयोग से निरूत्साहित हुए बिना पुन: प्रयास करने की प्रेरणा भी मिलती है। पूर्व चैंपियन छात्र-छात्रा ने मशाल प्रदक्षिणा और प्रतिभागियों को शपथ दिलवाई।
विज्ञापन

छात्रा वर्ग में हुई प्रतियोगिताओं में भाला फेंक में सृष्टि वर्मा, सौम्या सिंह, ज्योति कौशिक, गोला फेंक में शिवानी राजा, रंगोली पुरोहित, एनी जैन, डिस्कस थ्रो में एनी जैन, अर्पिता मोदी, रंगोली में पुरोहित, शतरंज में ज्योति कौशिक, मानसी जायसवाल, अर्पिता मोदी एवं अदिति सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं छात्र वर्ग की प्रतियोगिताओं में गोला फेंक में अमित कुमार, वीरेंद्र प्रताप, सुमित, भाला फेंक में मिथुन राजपूत, अभिनय नायक और राजेंद्र क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। इस मौके पर डॉ. रविंद्र कुमार सरोनिया, डॉ. मनीष कुमार वर्मा, अनुराधा सिंह, क्रीड़ा प्रभारी डॉ. रीतेश कुमार खरे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के फाइनल आज होंगे
बैडमिंटन एवं शतरंज प्रतियोगिताओं का फाइनल मैच शुक्रवार को मुख्य अतिथि अधिवक्ता रमेश कुमार सिंह की उपस्थिति में आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर वार्षिक परीक्षा 2021 में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed