फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Sri Hanuman Jayanti

श्री हनुमान जयंती शोभायात्रा में आस्था का उमड़ा सैलाव

Sat, 23 Apr 2016 01:09 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Sat, 23 Apr 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Sri Hanuman Jayanti
श्री हनुमान जयंती शोभायात्रा में आस्था का उमड़ा सैलाव - फोटो : Amar Ujala
ललितपुर। श्री हनुमान जयंती के अवसर पर नगर में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय माहौल से लबरेज हो गया। शोभायात्रा का जगह- जगह स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद और शीतल जल का वितरण किया।   
विज्ञापन

शुक्रवार को श्री रामलीला हनुमान जयंती महोत्सव के तत्वावधान में  शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान मनमोहन झांकियां, मल्लखंभ व अखाड़ा आकर्षण केंद्र रहा। यात्रा देखते ही बन रही थी।जय- जयश्री राम के जय घोषों से समूचा नगर गुंजायमान हो उठा। हनुमान जयंती के कार्यक्रम देर रात्रि से आरंभ हो गए थे। मंदिरों में देर रात्रि में बजरंग बली का जन्म दिवस मनाया गया। इस दौरान श्री राम धुन ने श्रद्घालुओं को भाव विभोर कर दिया था। सुबह मंदिरों में घंटे व घड़ियाल गुंजायमान होने लगे थे। मुहल्ला महावीरपुरा स्थित हनुमान मंदिर में हवन- पूजन किया गया। श्री तुवन मंदिर में सुंदरकांड का पाठ का आयोजन किया गया। हवन के उपरांत महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार ने महाप्रसाद ग्रहण किया। शाम चार बजे से तुवन मंदिर प्रांगण में विभिन्न मुहल्लों के अखाड़ों व झांकियों के आने का सिलसिला आरंभ हो गया था।
विज्ञापन

तुवन मंदिर में विभिन्न मंदिरों की धर्म पताकाएं व झांकियों के एकत्र होने से शोभायात्रा ने बड़ा रूप ले लिया था। शोभायात्रा में हजारों की संख्या श्रद्घालु शामिल हुए। सबसे पहले मंदिरों की धर्मपताकाएं आगे चल रही थीं। उसके पीछे अखाड़े व झांकियां चल रही थी। ट्रैक्टर- ट्राली में भजन कीर्तन की मंडली भजन करते चल रहे थे। वहीं, अखाड़े झांकियों के मध्य चल रहे थे। इनमें हनुमान दल अखाड़ा बड़ापुरा, भारत सेवा मंडल, कंचन व्यायामशाला, आजाद व्यायामशाला, लवकुश व्यायामशाला, कौशल किशोर व्यायामशाला, राजाराम व्यायामशाला, हनुमान धारा अखाड़ा, गुरुकुल अखाड़ा शामिल था। यात्रा में पहलवानों ने तलवारबाजी, हजारा, लाठी आदि चलाकर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। राजाराम व्यायामशाला की लड़कियों ने लाठी चलाने का प्रदर्शन किया तो चौराहे पर भारत सेवा मंडल के पहलवानों ने मल्लखंभ पर प्रदर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 नगरवासियों को पूरी यात्रा के दर्शन में घंटों का समय बिताना पड़ा। शोभायात्रा तुवन मंदिर से आरंभ होकर सदर कांटा, तलैयापुरा, महावीरपुरा, रावर पुरा, चौबयाना, नदीपुरा, आजादचौक, सावरकरचौक, घंटाघर से होकर तुवन मंदिर पर समाप्त हुई। इस दौरान शशि राजा बुंदेला ने सवा कुंतल का प्रसाद बंटवाया। यात्रा में सदर विधायक रमेश कुशवाहा, ज्योति सिंह लोधी, कल्पनीत सिंह, डा. सतीश सुड़ेले, अशोक पटैरिया आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed