फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Spray of fog is making crops sick, farmers worried

Lalitpur News: कोहरे की फुहार फसलों को कर रही बीमार, किसान चिंतित

Sat, 06 Jan 2024 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Spray of fog is making crops sick, farmers worried
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। एक सप्ताह से कोहरा कहर बरपा रहा है। धूप न निकलने से दलहनी फसलों को नुकसान हो रहा है। किसानों का कहना है कि फसलें फूल ले रही हैं, उन्हें धूप की अधिक आवश्यकता है। धूप नहीं मिल पा रही है, अब रही कसर कोहरे की फुहार पूरा कर रही है। अब फसलों के फूल खराब हो जाएंगे। धूप निकलने पर फूल काले पड़ जाएंगे।

लगभग 3.07 हेक्टेयर में रबी फसलों की बुवाई की गई है। खाद्यान्न में गेहूं-जौ, दलहनी में चना, मटर, मसूर व तिलहनी फसलों में सरसों व राई आदि अन्य फसलें बोई गई हैं। वर्तमान में बिगड़े मौसम के मिजाज से गेहूं व जौ की फसल को अधिक नुकसान नहीं है, लेकिन फूल पर चल रहीं दलहनी फसलों में अधिक नुकसान की आशंका है। इन फसलों के फूलों पर कोहरा की फुहार जम रही है, जो उसे प्रभावित कर रही है। किसानों का कहना है कि इन दलहनी फसलों को सर्दी के साथ ही धूप की जरूरत है, लेकिन लगभग एक सप्ताह से धूप नहीं निकली है। ऐसे में फसलों के खराब होने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

---
चना, मटर व मसूर की फसल को धूप की अधिक जरूरत है। धूप न निकली तो फसल पूरी तरह नष्ट हो जाएंगी।
- तुलसीराम कुशवाहा
---
दलहनी फसलें फूल पर चल रही हैं। ऐसे में कोहरे की फुहार फूलों पर जम रही है, इससे उत्पादन पर विपरीत असर पड़ेगा।
- सुरेश विश्वकर्मा
---
फसलों को सर्दी के साथ ही धूप की जरूरत है। धूप न निकलने से फूल पर होने वाली फसलें प्रभावित हो जाएंगी। ऐसा ही मौसम रहने पर फसलों को दिक्कत हो सकती है।
- डॉ. दिनेश तिवारी, कृषि वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed