{"_id":"64f620ab1d0557daab04e007","slug":"sp-suspended-sog-in-charge-and-head-constable-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-3216-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: एसपी ने एसओजी प्रभारी व हेड कांस्टेबल को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: एसपी ने एसओजी प्रभारी व हेड कांस्टेबल को किया निलंबित
Mon, 04 Sep 2023 11:53 PM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Mon, 04 Sep 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्य में लापरवाही व शिथिलता बरतने का बताया जा रहा कारण
जुआ व सट्टा के खिलाफ छेड़े गए अभियान से जोड़ी जा रही कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने सोमवार की शाम को एसओजी प्रभारी व एक हेड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन को लेकर पुलिस के आलाधिकारी पदीय दायित्वों में लापरवाही व शिथिलता बरतने का कारण बता रहे हैं। वहीं, इस कार्रवाई को हाल ही में पुलिस द्वारा जुआ व सट्टा के खिलाफ छेड़े गए अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है।
सोमवार की शाम को पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई की। जिसके तहत एसओजी प्रभारी राजकुमार यादव व एसओजी में तैनात हेड कांस्टेबल मनोज कुमार को निलंबित कर दिया गया। इसके साथ ही विभागीय जांच के आदेश दिए गए। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस के आलाधिकारी एसओजी प्रभारी व हेड कांस्टेबल के निलंबन का कारण दायित्वों का सही से निर्वहन न किया जाना बता रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार जुआ व सट्टा के खिलाफ की गई कार्रवाई में जुआरियों व सटोरियों से की गई पूछताछ में उन्होंने काफी कुछ राज उगले थे। इसके बाद एसपी ने इसकी गोपनीय जांच कराई थी। जिसमें काफी सच्चाई पाई गई थी। इसके बाद एसपी ने सोमवार को एसओजी प्रभारी व हेड कांस्टेबल के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई कर दी। एसपी के इस कड़े रुख को देखकर थाना-कोतवाली में तैनात पुलिस अधिकारियों से लेकर पुलिस कर्मचारी अब अलर्ट मोड में आ चुके हैं।