{"_id":"619948995475e812102f8fa2","slug":"sp-s-national-president-akhilesh-yadav-is-coming-to-lalitpur-on-december-2-lalitpur-news-jhs2092197110","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दो दिसंबर को आएंगे ललितपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दो दिसंबर को आएंगे ललितपुर
विज्ञापन
ललितपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दो दिसंबर को जनपद ललितपुर आएंगे। शनिवार को पार्टी की ओर उनका संशोधित कार्यक्रम मिलते ही सपा का प्रतिनिधि मंडल डीएम आलोक सिंह से मिला और उनके कार्यक्रम के लिए अनुमति मांगी।
ललितपुर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का दौरा 20 नवंबर को था लेकिन राज्यपाल के जनपद में होने और सुरक्षा व्यवस्था के चलते जिला प्रशासन से उनके कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिल सकी थी। इसलिए उनका कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। अब लखनऊ से जारी पार्टी के संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक पूर्व सीएम अखिलेश यादव दो दिसंबर को जनपद में आएंगे। वह जिला मुख्यालय स्थित गिन्नौट बाग में जनसभा एवं बानपुर क्षेत्र के ग्राम वीर में महाराजा खेत सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
प्रतिनिधि मंडल में पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश सिंह यादव, रमेश सिंह ठेकेदार, जितेंद्र सिंह जीतू, मुलायम सिंह वैस फौजी, निवर्तमान प्रवक्ता खुशालचंद्र साहू, रामप्रताप सिंह, रामविलास रजक, शत्रुघ्न सिंह, शाकिर अली, सुरेंद्र गौतम, रागवेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। इधर, एसडीएम डॉ. संतोष उपाध्याय ने बताया कि सपा नेताओं ने कार्यक्रम की अनुमति के लिए प्रार्थनापत्र दिया है। उसका वैरिफिकेशन कराया जा रहा है। उधर, इस दौरे के संबंध में फिलहाल अभी जिला प्रशासन की ओर से सहमति नहीं दी गई है।