फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   SP is looking clean Ddebaji

सपा में साफ दिख रही धड़ेबाजी

Sat, 16 Jan 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 16 Jan 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
SP is looking clean Ddebaji
ललितपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में हुई धड़ेबाजी खत्म होती नजर नहीं आ रही है। शपथ ग्रहण समारोह में सपा के जिला उपाध्यक्ष एवं जिला सहकारी बैंक के उप सभापति राजेश यादव की गैर मौजूदगी ने गुटबाजी की चर्चा को और हवा दे दी है।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष को निर्विरोध निर्वाचित कराने में समाजवादी पार्टी भले ही कामयाब रही हो, लेकिन पार्टी नेता पिछले दिनों हुए घटनाक्रम से बढ़ी दूरियां पाटने में सफल नहीं हो सके हैं। गत दिवस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सरिता यादव ने जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों ने शपथ ली थी।
विज्ञापन


इस दौरान सपा में विद्रोही प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने वाली अतल देवी पहुंची और शपथ लेते ही कार्यक्रम के बीच से ही चली गईं। उन्होंने जिला पंचायत की पहली बैठक में भी भाग नहीं लिया, जबकि उनके बेटे राजेश यादव शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पहुंचे ही नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला सहकारी बैंक के उप सभापति और सपा के जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव पार्टी में राज्यसभा के सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव के नजदीकी माने जाते हैं।

उनके नहीं पहुंचने से जिले के राजनीतिक गलियारों में आम चर्चा है कि सपा के नेता मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दखल से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के निर्विरोध निर्वाचन के लिए राजेश यादव की मां का नामांकन पत्र वापस कराने में तो सफल हो गए, लेकिन वे पार्टी के सभी नेताओं को एक साथ खड़े करने में सफल नहीं हो पाए हैं। यही कारण है कि जिले में पार्टी की धड़ेबाजी अभी भी साफ नजर आ रही है।

इससे पहले जितने भी कार्यक्रम हुए, उनमें से शायद ही कोई कार्यक्रम राजेश यादव ने छोड़ा हो। पहली बार ऐसा कार्यक्रम हुआ, जिसमें उनकी गैर मौजूदगी रही। हालांकि, पार्टी के नेता गुटबाजी से बने हालात को कोरी अफवाह बता रहे हैं। लेकिन, आम जनता में यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

राजेश यादव किसी व्यक्तिगत काम से बाहर गए थे, जिस कारण शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। पार्टी ने उनकी पूरी बात सुनी है और सम्मान भी रखा है। ऐसे में किसी प्रकार की नाराजगी का सवाल ही नहीं होता।
- आल्हा प्रसाद निरंजन, जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी ललितपुर ।

राजेश यादव ने फोन पर जिले से बाहर होने की जानकारी दी थी। जहां तक उनकी मां के चले जाने की बात है तो उन्हें श्री रणछोर धाम में आयोजित यज्ञ कार्यक्रम में शामिल होना था। जिस कारण वह जल्दी चली गई थीं। पार्टी में किसी प्रकार की कोई गुटबाजी नहीं है। लोग इस तरह की अफवाह फैला रहे हैं। - शिशुपाल सिंह यादव, पूर्व अध्यक्ष, जिला पंचायत ललितपुर ।


व्यस्तता के चलते कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके थे। वह पार्टी की नीतियों में विश्वास रखते हैं। उनका किसी से कोई मतभेद नहीं है। जनता की सेवा करते रहेंगे। उनकी किसी से कोई नाराजगी नहीं है।
- राजेश यादव, उप सभापति, जिला सहकारी बैंक ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed