फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   SP heard complaints in police station resolution day, gave instructions for disposal

Lalitpur News: एसपी ने थाना समाधान दिवस में सुनीं शिकायतें, निस्तारण के दिए निर्देश

Sun, 14 Jan 2024 02:37 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 02:37 PM IST
विज्ञापन
SP heard complaints in police station resolution day, gave instructions for disposal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मड़ावरा/ललितपुर। थाना समाधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने लोगों की शिकायतों को सुन निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने थाने का निरीक्षण और कस्बा में पैदल भ्रमण कर राहगीरों व दुकानदारों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।
जमीन संबंधी शिकायतों का निराकरण करने के लिए संबंधित क्षेत्र के पुलिस कर्मी व लेखपाल को एसपी ने निर्देश दिए। एसपी ने जीडी कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क के विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन किया। लंबित विवेचनाओं का निस्तारण करने को कहा। वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करने को कहा।
विज्ञापन

एसपी ने पुरानी तहसील परिसर में नव स्थापित क्षेत्राधिकारी कार्यालय का मुआयना किया। वांछित अभियुक्तों, वारंटियों की गिरफ्तारी, अवैध शराब समेत अन्य मादक पदार्थों की अवैध बिक्री एवं पशु तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा थाने पर आने वाले शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने के निर्देश दिए। एसपी ने फुटपाथ पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश थाना प्रभारी को दिए। साथ ही अतिक्रमणकारियों से बातचीत की। इस दौरान क्षेत्राधिकारी आरके श्रीवास्तव सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
मदनपुर थाना का एसपी ने किया निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक ने थाना मदनपुर का निरीक्षण किया। लंबित विवेचनाओं का निस्तारण करने, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, हिस्ट्रीशीटरों की शत प्रतिशत निगरानी करने, रात में गश्त करने सहित बार्डर पर सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed