फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   SP fightin again Coreption

भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी सपा

Wed, 08 Jan 2020 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
SP fightin again Coreption
ललितपुर। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष तिलक यादव ने प्रदेश सरकार पर टिप्पणी करते हुए आरोप लगाया कि प्रशासन में भ्रष्टाचार का बोलबाला है, तो पुलिस भी लोगों के साथ अत्याचार कर रही है। यही नहीं, किसानों की कोई सुनने वाला नहीं है। उन्होंने वर्ष के 2022 चुनाव में दोनों विधानसभा सीटें जीतने का दावा किया।
विज्ञापन

स्टेशन रोड स्थित इंद्रप्रस्थ पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी किसानों, व्यापारियों, छात्रों व महिलाओं की सुरक्षा के लिए लड़ाई लड़ेगी। इसी विश्वास के साथ उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वर्तमान में जिले का किसान परेशान है। अधिकारियों की मनमानी से अव्यवस्थाएं फैली हुई हैं, पुलिस गुंडई पर उतारू है। हम जनता को आश्वासन देते हैं कि समाजवादी अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी। अब समाजवादी पार्टी में पूर्व जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं में किसी भी तरह के मतभेद नहीं रहेंगें। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख जखौरा कैलाश यादव, पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, स्वामी प्रसाद एडवोकेट, फूल सिंह नन्ना, जिला पंचायत सदस्य मानसिंह यादव, अनिल कुमार अडजरिया, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, नेपाल यादव, विंद्रावन यादव, ज्ञानसिंह यादव, खुशीराम, विंद्रावन कुशवाहा आदि अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

काम नहीं करने वाले जाएंगे हाशिए पर
जिलाध्यक्ष तिलक यादव ने प्रेसवार्ता में बताया कि सभी को एकजुट किया जाएगा। सभी मिलकर पार्टी के लिए कार्य करेंगे, जो पार्टी का पदाधिकारी व कार्यकर्ता कार्य नहीं करेगा, उसे हाशिए पर धकेल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed