फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   sp come in govt than honor will be given of maharaja khet singh

सरकार बनने पर महाराजा खेत सिंह की जयंती मनाकर देंगे सम्मान

Fri, 03 Dec 2021 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
sp come in govt than honor will be given of maharaja khet singh
महाराजा खेतसिंह की प्रतिमा की आरती उतारते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : LALITPUR
बानपुर (ललितपुर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को बानपुर क्षेत्र के ग्राम वीर में पहुंचकर महाराजा खेत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। खंगार समाज के लोगों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि उनकी सरकार बनने पर महाराजा खेत सिंह की जयंती मनाते हुए उन्हें हर जगह पूरा सम्मान दिलाया जाएगा। उनके इतिहास को संजोया जाएगा।
विज्ञापन

बानपुर क्षेत्र ग्राम वीर में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर दोपहर 2:10 मिनट पर हेलीपैड पर उतरा। वहां से वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद वह सभा स्थल पर पहुंचे। वहां उपस्थित जन समुदाय व समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने यहां मंच से खंगार समाज के अध्यक्ष मेघनाथ सिंह खंगार को धन्यवाद दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जब भी उन्हें मौका मिलेगा वह समाज के लोगों का, समाज के गौरव के इतिहास को संजोने और संरक्षित करने, बनाने का काम करेंगे। वीर भूमि पर ऐसे भी वीर हुए हैं, जिन्होंने न केवल जोड़कर, बल्कि समाज को साथ लेकर विस्तार करने का काम किया है, उन लोगों का सम्मान करने का काम लगातार होना चाहिए। संकल्प लिया कि जब सरकार बनेगी, तब जयंती मनाएंगे। इसका वह विश्वास दिलाते हैं कि जब जयंती मनेगी तो जिस प्रकार उनका काम और इतिहास रहा है, दूर दूर तक लोग जानेंगे कि ं महाराजा खेत सिंह की जयंती मनाई गई है। इसके लिए जो कुछ भी बन पड़ेगा, वह समाजवादी लोग करके रहेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने जो वादे किए थे, वे झूठे निकले। आज किसानों को न खाद मिल रही है न सही ढंग से बिजली मिल पा रही है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल साबित हुई है। बस भाजपा नाम बदलने में माहिर है। यह सरकार पहले फेंकू थी, अब बेचू है। इन्होंने रेल, हवाई जहाज, एयरपोर्ट्स, बंदरगाह आदि को बेच दिया। डीजल- पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। यह हमारी साइकिल है जो बिना डीजल-पेट्रोल से चलती है, हैंडिल व पैडल पर भरोसा रखो सब ठीक हो जाएगा। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि महंगाई कम करेंगे, आज हर सामान महंगा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा अखिलेश यादव का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। महाराजा खेत सिंह का चित्र सात जिलों के क्षत्रिय खंगार समाज के अध्यक्षों ने भेंट किया। निशांत जैन ने आचार्य विद्यासागर महाराज की फोटो भेंट की, जबकि मुन्ना लाल रजक ने चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विशाल माला पहनाकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का स्वागत किया। संचालन मेघनाथ खंगार ने किया।

कतार में खड़ी महिलाओं को हाथ जोड़कर किया अभिवादन
अखिलेश यादव जब प्रतिमा का अनावरण कर जनसभा मंच पर जा रहे थे तो वहां की बल्लियों की बैरीकेडिंग के पास दीर्घा में खड़ी महिलाओं ने उन्हें हाथ जोड़े तो उन्होंने भी महिलाओं के पास जाकर हाथ जोड़ते आशीर्वाद लिया। वह मैदान में जाते हुए लोगों का लगातार अभिवादन स्वीकारते रहे। वहीं खड़े छोटे बच्चे से भी मिले और फोटो खिंचवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed