{"_id":"69a71dad48fd776aac0bf5d8","slug":"sp-along-with-the-force-did-foot-patrol-on-the-streets-of-the-city-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-152585-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: एसपी ने फोर्स के साथ शहर की सड़कों पर किया पैदल गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: एसपी ने फोर्स के साथ शहर की सड़कों पर किया पैदल गश्त
विज्ञापन
आम लोगों और दुकानदारों से संवाद किया, होली को सौहार्द से मनाने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। होली त्योहार को लेकर मंगलवार की शाम पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने फोर्स के साथ शहर में पैदल गश्त की। पुलिस बल शहर के प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थलों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पहुंचा और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आमलोगों और दुकानदारों से संवाद स्थापित किया।
यहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सभी लोगों से होली पर्व को आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शांति के साथ मनाने की अपील की। असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इसके बाद एसपी ने कोतवाली सदर का निरीक्षण किया। इसमें कार्यालय, साइबर हेल्प डेस्क के रजिस्टरों को देखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को होली पर्व पर क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर, त्योहार को सकुशल तरीके से संपन्न कराने को कहा। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी, निरीक्षक नरेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। संवाद