फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Sought clarification from two dozen teachers

दो दर्जन शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब

Fri, 22 Jan 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 22 Jan 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Sought clarification from two dozen teachers
ललितपुर। जिले के दो दर्जन शिक्षकों की मोबाइल लोकेशन अन्यत्र पाए जाने पर उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है। बीएसए ने शिक्षकों को तीन दिवस के अंदर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


परिषदीय शिक्षकों के लिए मोबाइल लोकेशन गले का फंदा बनती जा रही है। सुबह करीब नौ बजे ली जाने वाली लोकेशन में शिक्षक या तो स्कूल के बाहर मिल रहे हैं या फिर फोन उठाने से कन्नी काट रहे हैं। 17 दिसंबर से 21 जनवरी तक ली गई मोबाइल लोकेशन में यह तथ्य उजागर हुए हैं।
विज्ञापन


इस दौरान तीन शिक्षकों ने फोन नहीं उठाए हैं तो एक शिक्षक ने लोकेशन गलत बताई। शेष शिक्षक स्कूल से बाहर पाए गए। जिस पर बीएसए एसपी यादव ने ऐसे शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब कर लिया है। उन्होंने शिक्षकों को दिए
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस में कहा कि यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं मिला तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

गौरतलब है कि मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक गंगा सिंह राजपूत के निर्देश पर शिक्षकों की मोबाइल से लोकेशन ली जा रही है। लोकेशन लेने का जिम्मा मिड-डे मील समन्वयक कपिल दुबे को मिला हुआ है। उन्होंने लोकेशन आख्या बीएसए के समक्ष रखी, जिस पर यह कार्रवाई की गई है।

इनसे मांगा गया स्पष्टीकरण
प्रधानाध्यापक सुनील कुमार के अलावा सीमा शर्मा, प्रदीप सेन, मीरा देवी, हरनारायण, शकुंतला, संजीव वर्मा, चांद तारा, कमलेश श्रीवास्तव, लक्ष्मीचंद्र, विष्णु प्रसाद, रंजना पाठक, नीरज कटियार, सुनीता देवी, चैनूराम, निवेदिता सिंह, सोनल कुमार, राजेंद्र कुमार, हरीराम वर्मा, रचना यादव, राधा लक्षकार, प्रवीन कुमार शामिल हैं।


हेड मास्टर से स्पष्टीकरण तलब
उप निदेशक समाज कल्याण अधिकारी ने 28 दिसंबर को तालबेहट के प्राथमिक विद्यालय बम्हौरीसर का निरीक्षण किया था। इस दौरान बच्चे त्रिकोण, आयत व वर्ग के बारे में नहीं बता सके। विद्यालय परिसर की साफ- सफाई नहीं पाई गई। इस पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण तलब किया है।

नहीं बटी ड्रेस
एसडीएम सदर रमेश चंद्र ने लोहियाग्राम जामुनधानाखुर्द का निरीक्षण किया। इस दौरान 18 बच्चों को ड्रेस वितरित नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed