{"_id":"66fc730afc1f2fe83e0ad944","slug":"son-of-former-sp-district-president-accused-of-looting-a-shop-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-121789-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के पुत्र पर दुकान में लूटपाट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के पुत्र पर दुकान में लूटपाट का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के पुत्र सहित उसके साथियों पर दुकान के अंदर घुसकर मारपीट कर गले से सोने की चेन लूटने का आरोप दुकानदार ने लगाया। पीड़ित ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
मोहल्ला गांधीनगर नईबस्ती पुरानी चुंगी के पास निवासी अनुराग जैन ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि मंगलवार शाम को वह अपने चाचा अनिल कुमार जैन की गल्ला मंडी के पास स्थित इफको बाजार दुकान में बैठा था। इसी दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सपा का पुत्र अपने साथियों के साथ दुकान के अंदर घुस आया। उसके साथ मारपीट करने लगे, गला दबा दिया। वह मरणासन्न होकर जमीन पर गिर गया। इसी बीच आरोपियों ने उसके गले से सोने की चेन लूट ली और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
-- -- --
घटना का वीडियो वायरल
उक्त घटना का सीसीटीवी फुटेज वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में एक युवक दुकान के अंदर बैठा दिख रहा है, जबकि कुछ लोग दुकान के बाहर खड़े हैं। इसी बीच एक युवक दुकान के अंदर बैठे युवक पर दौड़ते हुए झपट पड़ता है और कॉलर पकड़कर उसे जमीन पर गिरा देता है। बाहर खड़े युवक अंदर आकर बीच बचाव करने का प्रयास करते हैं, लेकिन हमलावर युवक दूसरे युवक की गर्दन पकड़े हुए नीचे दबाए रहता है। कुछ देर बाद युवक वहां से चला जाता है।
विज्ञापन
-- -- -- -
चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अभय नारायण राय, सीओ सदर