फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Soil subsidence of footpath of two culverts on the road connecting NH 44

Lalitpur News: एनएच 44 को जोड़ने वाली सड़क पर दो पुलियाें के फुटपाथ की मिट्टी धसकी

Sun, 07 Jan 2024 12:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Soil subsidence of footpath of two culverts on the road connecting NH 44
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिरधा (ललितपुर)। तहसील पाली मुख्यालय से नेशनल हाईवे 44 को जोड़ने वाली सड़क पर दो पुलियाें के फुटपाथ की मिट्टी धसक जाने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि रात में निकलने वाले राहगीर कभी भी इसमें गिर सकते हैं। उन्होंने पुलिया के फुटपाथों की मरम्मत कराने की मांग अभियंता से की है।
ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो साल पहले इस सड़क को बनवाया गया था। इसी दौरान पुलिया के फुटपाथ पर मिट्टी भी डाली गई थी, लेकिन बाद में इस ओर ध्यान नहीं दिया गया जिसके चलते पानी में मिट्टी कटने लगी। यदि पानी बढ़ा तो वह सड़क का कटान भी कर सकती है। रात में राहगीरों को इस मार्ग से निकलने में परेशानी होती है।
विज्ञापन


-------फोटो-28
पाली मुख्यालय से बंगरिया नेशनल हाईवे को जोड़ने वाली सड़क पर बनी दो पुलिया के फुटपाथ धसक रहे हैं, जिससे लोगों को रात में निकलने के दौरान डर लगता है।-महिपाल सिंह लोधी, निवासी ठगारी
विज्ञापन
विज्ञापन


----------फोटो-29
करीब दो साल पहले यह सड़क बनाई गई थी, लेकिन ठेकेदार ने जो पुलिया बनाई, उसके बगल में फुटपाथ कट गया है, जिससे कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है।-राजकुमार लोधी, निवासी कैथोरा


-------वर्जन
पुलिया का फुटपाथ यदि धसक रहा है तो जानकारी लेकर उसे ठीक कराया जाएगा।-दानिश खान, सहायक अभियंता

----------फोटो-17
पेयजल लाइन में लीकेज से सड़क पर बन रहे गड्ढे
पठा (महरौनी)। तिगड्डा पर करीब पांच माह से पेयजल लाइन में लीकेज की समस्या बनी हुई है। पानी भरने से सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए है, इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान जगदीश रजक ने इसकी शिकायत अवर अभियंता जल संस्थान से की, लेकिन अब तक लीकेज बंद नहीं कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed