फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Sohan Singh of Lalitpur made a world record by doing yoga at base camp of Everest

ललितपुर: जिले के सोहन सिंह ने एवरेस्ट के बेस कैंप पर किया योग, विश्व रिकॉर्ड बनाकर बुंदेलखंड का नाम किया रोशन

Thu, 07 Nov 2024 05:25 PM IST
आकाश दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललितपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललितपुर Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 07 Nov 2024 05:25 PM IST
सार

द्ध एवरेस्ट पर्वत के बेस कैंप पर योग आसनों का प्रदर्शन कर एक विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है, उनकी इस उपलब्धि ने बुंदेलखंड का नाम रोशन किया है। इस कार्य की आधिकारिक पुष्टि 14 अक्तूबर को हुई और इसे एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Sohan Singh of Lalitpur made a world record by doing yoga at base camp of Everest
सोहन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के ललितपुर के ग्राम बरखेरा के निवासी सोहन सिंह यादव ने विश्व प्रसिद्ध एवरेस्ट पर्वत के बेस कैंप पर योग आसनों का प्रदर्शन कर एक विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है, उनकी इस उपलब्धि ने बुंदेलखंड का नाम रोशन किया है। सोहन सिंह ने 13 सितंबर, 2024 को 5,364 मीटर की ऊंचाई पर योग के तीन उन्नत आसनों– शीर्षासन (हेडस्टैंड पोज), वृश्चिकासन (स्कॉर्पियन पोज), और मयूरासन (पीकॉक पोज) का प्रदर्शन किया। इस कार्य की आधिकारिक पुष्टि 14 अक्तूबर को हुई और इसे एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया। सोहन की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें शुभकामनाएं दीं और सम्पूर्ण बुन्देलखण्ड की ओर से बधाई प्रेषित की।

विज्ञापन


सोहन सिंह का संघर्ष से सफलता तक का सफर
सोहन का जन्म ललितपुर जिले के ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम बरखेरा में 14 जून, 1975 को हुआ था। उनके जीवन में योग का बीज बचपन में ही बोया गया, जब उनकी मां, कमला देवी ने उन्हें योग का प्रारंभिक ज्ञान दिया। योग के प्रति यह रूचि उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गई। सोहन ने ललितपुर जिले में प्रारंभिक शिक्षा पूरी की और आगे की पढ़ाई के लिए राजस्थान के अलवर जिले से पीजीडीसीए में मास्टर डिग्री प्राप्त की।
विज्ञापन


शिक्षा के उपरांत वे विदेश में कुछ साल कार्य करने के बाद वे 2002 में चीन चले गए, जहां योग को अपना करियर बनाने का फैसला किया। शुरू में उन्होंने आईटी और शिक्षण कार्य में अपनी योग्यता का उपयोग किया, लेकिन योग के प्रति उनका प्रेम कभी समाप्त नहीं हुआ। चीन में रहते हुए, उन्होंने योग को लेकर लोगों में जोश और उत्साह उत्पन्न किया। धीरे-धीरे, उन्होंने चीन के विभिन्न शहरों में सोहन योगा केंद्र की स्थापना की, जिसमें जियामिन, शेनझेंन, गुईयांग, नानछांग और लोंगपेन शामिल हैं। आज उनके योग सेंटर में भारतीय योग के विविध पाठ्यक्रम, जैसे हठ योग, अष्टांग योग, फ्लो योग और थेरेपी कोर्स चीनी नागरिकों में अत्यधिक लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद शर्मा और बैद्यनाथ परिवार ने किया प्रोत्साहित
ललितपुर के बेटे सोहन सिंह की हर उपलब्धि पर झांसी लोकसभा सांसद अनुराग शर्मा और उनका प्रतिष्ठित बैद्यनाथ परिवार हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। सांसद अनुराग शर्मा ने न केवल सोहन की उपलब्धियों को सराहा है, बल्कि समय-समय पर उनके हर कदम को प्रोत्साहित भी किया है। बैद्यनाथ परिवार, भारतीय पारंपरिक चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अपना विशेष योगदान प्रदान करता है, सोहन सिंह के कार्यक्रमों के लिए सभी प्रकार का सहयोग प्रदान करता आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed