{"_id":"5f9095688ebc3e9b90283245","slug":"social-media-alart-lalitpur-news-jhs179239734","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया का उपयोग करते समय छात्राएं रहे सजग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया का उपयोग करते समय छात्राएं रहे सजग
विज्ञापन
रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में मिशन शक्ति में मौजूद छात्र-छात्राएं
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय द्वारा ‘मिशन शक्ति’ अभियान के अंतर्गत ‘साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता और लैंगिक हिंसा की रोकथाम’ विषय पर वृहद कार्यक्रम व वेबिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण फेसबुक पर भी किया गया। इस मौके पर सोशल मीडिया को लेकर सतर्कता बरतने को कहा गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. केशव देव ने किया, साथ ही इसके दुरुपयोग और दुष्परिणामों को ध्यान में रखते हुए साइबर अपराधों से बचने के उपाय भी बताए। मुख्य वक्ता वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष एवं एसोसिएट प्रो. डॉ. मनीष कुमार वर्मा जी ने मोबिंग, स्टॉकिंग, पोर्नोग्राफी के बारे में विस्तृत रूप से समझाया। जंतु विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष एवं एसोसिएट प्रो. डॉ. रविंद्र कुमार सरोनिया ने समाज में लैंगिक हिंसा की बढ़ती प्रवृत्ति पर खेद व्यक्त किया। अंत में कालेज प्राचार्य ने छात्रों को महिला सुरक्षा की शपथ दिलाई। संचालन जंतु विज्ञान विभाग के डॉ.रीतेश कुमार खरे ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रो. डॉ. अजय कुमार यादव, डॉ. डी.के. साहू, डॉ. सतीश कुमार एवं सह- संयोजक प्रो.अर्चना सिरोठिया और संयोजक असिस्टेंट प्रो. अनुराधा एव छात्र छात्राओं मे प्रिंस राठौर,राज खान,वैष्णवी राठौर आदि का सहयोग रहा।
उधर, बुधवार को महिला सशक्तीकरण पर शक्ति सप्ताह के अंतर्गत उप्र. स्काउट गाइड एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में संगोष्ठी का आयोजन नेहरू महाविद्यालय ललितपुर में किया गया। इस अवसर पर उपनिरीक्षक गुलाम हुसैन प्रभारी साइबर क्राइम ने महिलाओं और छात्र- छात्राओं को सोशल साइट पर निरंतर हो रहे अपराध के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
प्रभारी साइबर सेल ने कहा कि हम सोशल साइट और एटीएम से पैसे निकालते समय बहुत ही सावधानी जरूरी है। महिला थाना इंचार्ज नीतू सिंह ने कहा कि अगर आपको किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो आप विभिन्न नंबरों पर 1076, 1080, 112 पर संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवधेश अग्रवाल ने कहा कि आज समाज में तमाम तरह के क्राइम आए दिन हो रहे हैं उनसे बचने के लिए हमें हमेशा सावधान रहना चाहिए।
मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं को किया जागरुक
ललितपुर। मिशन शक्ति विशेष अभियान के तहत बुधवार को विकास खंडों में बाल विवाह रोकथाम, सहायता, पुनर्वांस आदि पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई एवं बताया गया कि इस तरह के विवाह अक्षय तृतीया पर किये जाते है। बाल विवाह एक ज्वलंत मुद्दा है, इस प्रकार का मामला आने पर उसे पुलिस विभाग, बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी, प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट, बाल कल्याण समिति, चाइल्डलाईन-1098, पुलिस हेल्पलाईन नं. 112, 181 महिला हेल्पलाइन एवं जिलाधिकारी को लिखित या मौखिक रूप से सूचना दे सकते है। कार्यक्रम में विकासखंडों की बाल विकास परियोजना अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों सहित बाल संरक्षण इकाई, महिला शक्ति केंद्र के अधिकारी, कर्मचारीगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहें।

रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते प्रोफेसर- फोटो : LALITPUR