{"_id":"64b98eb1d03c280d70077286","slug":"snake-bitten-the-woman-and-the-old-man-who-went-to-the-farm-died-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-1126-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: खेत पर गई महिला और वृद्ध को सांप ने डसा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: खेत पर गई महिला और वृद्ध को सांप ने डसा, मौत
Fri, 21 Jul 2023 01:15 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Fri, 21 Jul 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्रों का मामला, महिला के परिजन घंटों झाड़-फूंक कराते रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक महिला और एक वृद्ध को सांप ने डस लिया। दोनों की मौत हो गई। इससे पहले महिला के परिजन कई घंटे तक उसकी झाड़-फूंक कराते रहे, बाद में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पहली घटना में थाना बार के अंतर्गत ग्राम टोड़ी निवासी मानकुंवर (35) बुधवार को अपने पति जयपाल के साथ खेत पर उड़द की फसल में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने के लिए गई थी। यहां पर मानकुंवर को सांप ने डस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे झाड़-फूंक कराने के लिए ले गए। यहां कई घंटे तक झाड़-फूंक कराने के बाद भी जब हालत में सुधार नही हुआ तो परिजन मानकुंवर को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के एक पुत्र व एक पुत्री है।
दूसरी घटना थाना बालाबेहट के अंतर्गत ग्राम वंशा बम्हौरी में हुई। यहां के निवासी वीरू सिंह (77) बृहस्पतिवार की सुबह अपने खेत पर उड़द की फसल देखने के लिए गए थे। यहां उसे सांप ने सांप ने डस लिया। घर पहुंचकर वीरू सिंह ने सांप के डसने की बात परिजनों को बताई। परिजन वीरू को लेकर निजी चिकित्सक के पास पहुंचे। यहां हालत में सुधार न होते देख परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। यहां चिकित्सकोें ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।