फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   snake bite died

सांप के काटने से आंगनबाड़ी कार्यकत्री की मौत

Thu, 24 Sep 2020 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
snake bite died
Snake - फोटो : Snake
ललितपुर। थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम लिधौरा में मंगलवार की रात को सांप के डसने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम लिधौरा निवासी पानबाई (30) पत्नी महेंद्र अहिरवार लिधौरा गांव में अपने माता पिता के साथ रहती थी और उसी गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थी। मंगलवार की रात को करीब साढ़े बारह बजे जब वह अपने कमरे में सो रही थी, तो अचानक से वहां निकले एक सांप ने उसे डस लिया। उसके चीखने चिल्लाने पर उसके भाई व माता पिता जाग गए और उसे झाड़फूंक के लिए टीकमगढ़ के आगे बगाज माता मंदिर ले गए। जहां वह होश में आ गई। लेकिन सुबह होने पर फिर से उसकी हालत बिगड़ गई, जिस पर परिजन उसे ललितपुर जिला चिकित्सालय ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। मृतका के भाई कोमल लाल ने बताया कि उसकी बहन की एक पुत्र व एक पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed