{"_id":"58ea8fd24f1c1b081a5b81d8","slug":"smc-s-bank-accounts-will-be-online-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द ऑनलाइन होंगे एसएमसी के बैँक खाते ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द ऑनलाइन होंगे एसएमसी के बैँक खाते
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
bank bhed, lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत संचालित स्कूलों के बैंक खाते जल्द ही ऑनलाइन हो जाएंगे। इससे राज्य परियोजना कार्यालय में बैठे अफसरों को डायट सहित एसएमसी, एनपीआरसी, बीआरसी व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के बैंक खातों पर नजर रखना आसान हो जाएगा।
परिषदीय एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा मुहैया कराई जाती है। सर्व शिक्षा अभियान के तहत बेसिक शिक्षा विभाग हर साल लाखों रुपये विभिन्न शैक्षिक कार्यक्रमों पर खर्च करता है। जिनमें भवन की रंगाई पुताई, मरम्मत, यूनिफार्म, एक्सपोजर विजिट, उपस्थिति अभियान, स्कूल चलो अभियान, हाउस होल्ड सर्वे, विद्यालय विकास अनुदान, शैक्षणिक सामग्री, सतत एवं व्यापक मूल्यांकन कार्यक्रम, विज्ञान प्रदर्शनी आदि शामिल हैं। वहीं, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, ब्लाक संसाधन केंद्र में विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण आयोजित किए जाते हैं। इसी तरह संकुल केंद्रों को फालोअप प्रशिक्षण के लिए धन मुहैया कराया जाता है।
परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में प्रबंध समितियों का गठन किया गया है। कुल मिलाकर जिले में बेसिक शिक्षा से जुड़े करीब 1600 बैंक खाते हैं, जिन्हें आनलाइन किया जाना है। महीनों गुजरने के बाद भी बेसिक शिक्षा से संबंधित सभी बैंक खाते अभी तक आनलाइन नहीं किए जा सके हैं। योजनांतर्गत पचास फीसदी बैंक खाते ही अभी तक आनलाइन किए जा सके हैं।
विज्ञापन
अवशेष बैंक खातों को आनलाइन करने की प्रक्रिया चल रही है। ऐसी स्थिति में लखनऊ में बैठे अफसर एसएमसी खातों से हो रही धन की निकासी पर नजर नहीं रख पा रहे हैं। जानकारों का कहना है कि बैंक खाते आनलाइन होने से स्थानीय अफसरों का दखल न के बराबर रह जाएगा। सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय से सीधा पैसा प्रबंध समितियों के खाते में पहुंचेगा जिससे शैक्षिक कार्यक्रमों को गति दिलाना आसान हो जाएगा।
चल रहा है प्रोसेस
एसएमसी के बैंक खातों का आनलाइन करने की प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र ही इसे पूर्ण कर लिया जाएगा।
संतोष कुमार राय
बीएसए ललितपुर।