फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Smart meters will be converted into prepaid meters.

Lalitpur News: स्मार्ट मीटर प्रीपेड में हो जाएंगे तब्दील

Fri, 19 Sep 2025 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Smart meters will be converted into prepaid meters.
फ़ोटो विघुत शाश्वत सिंह उपखण्ड अधिकारी गुरसरांय
गुरसराय। नगर में लगे स्मार्ट मीटरों को जल्द प्रीपेड मीटरों में बदला जाएगा। यह जानकारी देते हुए बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी शाश्वत सिंह ने बताया कि गुरसराय नगर में लगभग 6000 कनेक्शन हैं। 4600 स्मार्ट मीटर पहले ही लगाए जा चुके हैं। वहीं, गरौठा में 1200 स्मार्ट मीटर स्थापित किए जा चुके थे। अब इन सभी को प्रीपेड प्रणाली में परिवर्तित किया जाएगा। बिजली चार्ज वर्तमान दरों के अनुसार ही लगेगा। अभी 01 से 150 यूनिट तक 5.50 रुपये प्रति यूनिट, 151 से 300 यूनिट तक 6 रुपये प्रति यूनिट और उससे अधिक खपत पर 6.50 रुपये प्रति यूनिट का चार्ज देय है। प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बैलेंस और रीचार्ज की जानकारी पंजीकृत मोबाइल नंबर पर तीन बार संदेश के माध्यम से दी जाएगी। बैलेंस खत्म होने पर भी उपभोक्ता को तीन बार संदेश भेजा जाएगा। शाम 6 बजे से सुबह 8 बजे तक और रविवार व सार्वजनिक अवकाश के दिन कनेक्शन नहीं काटे जाएंगे। प्रीपेड मीटर में उपभोक्ता अपने स्मार्टफोन से मासिक, दैनिक और प्रति घंटा खपत की जानकारी आसानी से देख सकेंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed