फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   smart classes goverment school

स्मार्ट क्लास से लैस होंगे परिषदीय विद्यालय

Thu, 17 Sep 2020 11:37 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
smart classes goverment school
प्राथमिक विद्यालय नई बस्ती देहरे बाबा में प्रधानाध्यापक को राशि प्रदान करते बीएसए - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिले के परिषदीय विद्यालय शीघ्र ही स्मार्ट क्लास से लैस होंगे। बृहस्पतिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम प्रवेश ने विकासखंड जखौरा अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नई बस्ती देहरे बाबा के प्रधानाध्यापक को स्मार्ट टीवी खरीदने के लिए 21000 रुपये की नकद राशि देकर प्रोत्साहित किया। उन्होंने विद्यालय के प्रबंधन पर प्रसन्नता जाहिर की।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामप्रवेश ने प्राथमिक विद्यालय नई बस्ती देहरे बाबा का निरीक्षण किया। बीएसए ने विद्यालय की स्मार्ट क्लास को देखा। प्रधानाध्यापक अनंत तिवारी ने बीएसए रामप्रवेश एवं खंड शिक्षा अधिकारी जमील अहमद को पूर्व में आ चुके जिलाधिकारी के निरीक्षण व उनकी आख्या का अवलोकन कराया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि जिलाधिकारी रूपेश कुमार ने विद्यालय में संचालित हुए शिविर में बनाई गई सामग्री का अवलोकन किया था। विद्यालय की बालिकाओं ने इस सामग्री को बनाया था। बीएसए रामप्रवेश ने स्वयं की ओर से 21000 रुपये की धनराशि विद्यालय को उपलब्ध कराई। इस राशि से विद्यालय में एलईडी स्मार्ट टीवी की व्यवस्था की जाएगी, जिससे बच्चों को टीवी के माध्यम शिक्षा दिलाई जा सके। इस अवसर पर निरीक्षण के समय खंड शिक्षा अधिकारी जमील अहमद भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

महानिदेशक ने विद्यालयों में स्मार्ट क्लास शुरू कराने के संबंध में पत्र लिखा है। किसी संस्था, अन्य अधिकारी, सामुदायिक सहयोग से स्मार्ट क्लास, प्रोजेक्टर, बड़ी टीवी की व्यवस्था के लिए प्रेरित किया जाए। एक सप्ताह में कम से दस विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामप्रवेश, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed