{"_id":"663959fad1fa29ed2708ba54","slug":"six-teams-engaged-in-uncovering-the-theft-in-the-house-of-retired-rpf-commandant-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-114313-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: रिटायर्ड आरपीएफ कमांडेंट के घर चोरी का खुलासा करने में जुटीं छह टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: रिटायर्ड आरपीएफ कमांडेंट के घर चोरी का खुलासा करने में जुटीं छह टीमें
विज्ञापन
तालबेहट/ललितपुर। आरपीएफ से रिटायर्ड कमांडेंट के घर में सेंध लगाकर लाखों रुपये की चोरी की घटना के बाद चोरों को पकड़ने के लिए एसपी ने छह टीमों का गठन किया है। सभी टीमों को जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।
कोतवाली तालबेहट अंतर्गत ग्राम कड़ेसराकलां निवासी रिटायर्ड आरपीएफ कमांडेंट जय सिंह बुंदेला के मकान में 4 मई की रात को सेंध लगाकर हुई लाखों रुपयों की चोरी के मामले में पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने छह टीमों को गठित किया है। इसमें चार टीमें कोतवाली तालबेहट सहित एसओजी और सर्विलांस टीम शामिल है। पुलिस टीमें चोरों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। इसके साथ पिछले दो माह के दौरान जेल से जमानत पर बाहर आए बदमाशों की कुंडली खंगालने में जुटी हुई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि पुलिस जल्द ही इस चोरी की घटना का पर्दाफाश करने में सफल होगी।
अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज : ग्राम कड़ेसरा निवासी जयसिंह बुंदेला ने पुलिस को तहरीर दी और बताया कि 4 मई की रात करीब 3 बजे उसके मकान में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाई और अंदर कमरों में पहुंचे। यहां कमरे में रखी अलमारी का लाॅक खोलकर चोर यहां रखे सोने चांदी के जेवरात व नकदी चुराकर ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।