{"_id":"6769ac79153c8a2e520708f3","slug":"six-innocent-children-fell-victim-to-chicken-pox-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-126295-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: चिकन पॉक्स की चपेट में आए छह मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: चिकन पॉक्स की चपेट में आए छह मासूम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जाखलौन/ललितपुर। ग्राम पंचायत भारौन के मजरा बिजौरी में सोमवार को छह मासूम चिकन पॉक्स की चपेट में आ गए। चिकित्सकों की टीम ने गांव पहुंचकर मरीजों की जांच की। इन सभी बच्चों की उम्र दस वर्ष से कम है। सभी बच्चों को एकांतवास में रखा गया है।
गांव भारौन में तीन-चार दिन से बच्चों को बुखार आ रहा था। इसके साथ उनके शरीर पर दाने भी निकलने लगे। यह देखकर ग्राम प्रधान देवी सहरिया ने सीएमओ को जानकारी दी। पीएचसी धौर्रा से डॉ. नजमा खातून टीम के साथ गांव में पहुंचीं। बच्चों को दवाइयां दीं। अभिभावकों को बच्चों को एकांतवास में रखने को कहा। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चों में यह दाने दस से 15 दिन तक रहेंगे। मौसम में हो रहे बदलाव से रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने से चिकनपॉक्स हुआ है।
ये हैं लक्षण
चिकन पाॅक्स के लक्षण वायरल जैसे होते हैं। पहले बुखार आता है। इसके दो दिन बाद शरीर पर दाने आना शुरू हो जाते हैं। कई बार फोड़े भी हो जाते हैं।
-- -
इस तरह करें बचाव
चिकन पॉक्स होने पर एकांतवास में चले जाएं।
नियमित रूप से चिकित्सक से परामर्श लें।
कैलामाइन लोशन लगाएं।
गर्म पेय पदार्थ पिएं।
नीम के पानी से नहाएं।
-- -
बच्चों में का उपचार किया गया। मंगलवार को भी टीम भेजकर उपचार मुहैया कराया जाएगा।
- डॉ. छत्रपाल सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, सीएचसी बिरधा