फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Six gangster cases registered against 25 accused

Lalitpur News: 25 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर के छह मुकदमे दर्ज

Mon, 01 Jan 2024 11:41 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Six gangster cases registered against 25 accused
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पांच थाना-कोतवाली में छह मुकदमे गैंगस्टर एक्ट के 25 आरोपियों पर दर्ज किए गए।
समाज में भय व आतंक पैदाकर अपना व गैंग सदस्यों को आर्थिक लाभ पहुंचाने वाले अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना-कोतवाली प्रभारियों को दिए थे। सोमवार को पांच थाना-कोतवाली पुलिस ने 25 आरोपियों के खिलाफ छह मुकदमे गैंगस्टर एक्ट के दर्ज किए। तालबेहट कोतवाली पुलिस ने 11 आरोपियों पर दो मुकदमे, पाली थाना पुलिस ने एक मुकदमा दो आरोपियों के खिलाफ, कोतवाली सदर पुलिस ने तीन के खिलाफ एक मुकदमा, बानपुर थाना पुलिस ने छह आरोपियों पर एक मुकदमा और जखौरा पुलिस ने एक मुकदमा तीन आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि सोमवार को 25 आरोपियों पर छह मुकदमे गैंगस्टर एक्ट के दर्ज किए गए। साथ ही 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों द्वारा अपराध से अर्जित चल-अचल संपत्ति की जब्तीकरण के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed