फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   six arrested in gambling

हारजीत की बाजी लगाते छह पकड़े

Fri, 27 Aug 2021 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
six arrested in gambling
police new.jpeg - फोटो : police new.jpeg
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शहर के मोहल्ला सेवनी में हवाई पट्टी के पास मिलिट्री खंडहर कमरों के पास हारजीत की बाजी लगाते हुए पुलिस ने छह लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली में तैनात एसआई कुलदीप कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते बुधवार की रात को 8.30 बजे जब वह गश्त पर थे, तो चेकिंग के दौरान हवाई पट्टी के पास मिलिट्री खंडहर कमरों के पास कुछ लोगों की जुआ खेलने की जानकारी मिली। जिस पर उन्होंने मुखबिर की सूचना पर मौके पर जाकर दबिश दी तो वहां कुछ लोग खंडहर वाले कमरे में हारजीत की बाजी लगा रहे थे। जिस पर उन्होंने पुलिस कर्मियों की मदद से घेराबंदी करके मौके पर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से मौके पर मालफड़ से 1150 रुपये 52 ताश के पत्ते बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम मोहल्ला हरदीला निवासी गौरव कुशवाहा, आनंद कुशवाहा, ग्राम सिवनी खुर्द निवासी खेमचंद लोधी, सीताराम लोधी, खेमचंद एवं अंकित लोधी बताया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed