फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   six animal died in four days

ग्राम रजावन में गलाघोंटू रोग से मर रहे दुधारू जानवर

Wed, 23 Jun 2021 12:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
six animal died in four days
cow eating.jpg - फोटो : cow eating.jpg
तालबेहट (ललितपुर)। पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों की लचरता एवं अधिकारियों की उपेक्षित नीति के चलते ग्राम रजावन में गलाघोंटू रोग के चलते दुधारू जानवर मर रहे हैं। चार दिनों में छह की जान जा चुकी है वहीं, 12 से अधिक बीमार हैं।
विज्ञापन

इससे पशु पालकों में काफी आक्रोश है।
ग्राम रजावन के पशुपालक सीताराम यादव ने बताया कि इस बार पशुओं का टीकाकरण न होने से पिछले चार दिन में देवेन्द्र, जयराम, हरनाम गुलाब, जगभान आदि पशु पालकों के छह जानवर बीमारी के चलते मर चके हैं। इसके अलावा 12 से अधिक जानवर बीमार हैं। इस संबंध में कई बार पशुपालक पशु चिकित्सालय गए लेकिन किसी ने पशुपालकों की समस्या पर ध्यान नहीं दिया। मजबूरी में पशुपालक जानवरों के उपचार के लिए प्राइवेट चिकित्सकों का सहारा लेने को मजबूर है। ग्रामीणों ने पशुओं का टीकाकरण कराने की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन

इस बार कम मात्रा में वैक्सीन मिली है। जो सोमवार को आई है। रजावन का मामला जानकारी में आया है। बुधवार को वहां जानवरों को वैक्सीन लगवाई जाएगी
डॉ. एसपी सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ललितपुर।
- किसी ने कोई सूचना नहीं दी, अधिकांश पशुपालक प्राइवेट उपचार कराते हैं। बुधवार को मैं स्वयं जाऊंगा।
- डॉ. बीके खरे पशु चिकित्साधिकारी तालबेहट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed