{"_id":"65a3ac1bdcfea2122f05b994","slug":"sitapath-and-summera-ponds-will-be-beautified-soon-tender-process-started-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-8874-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सीतापाठ व सुम्मेरा तालाब का जल्द होगा सौंदर्यीकरण, टेंडर प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सीतापाठ व सुम्मेरा तालाब का जल्द होगा सौंदर्यीकरण, टेंडर प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। दो प्रसिद्ध तालाब सीतापाठ व सुम्मेरा तालाब का सौंदर्यीकरण जल्द ही शुरू होगा। नगर पालिका परिषद इसे 2.84 करोड़ रुपये से कराएगी। अधिकारियों का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जल्द ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
शहर के मध्य में स्थित सुम्मेरा तालाब का जल्द ही सौंदर्यीकरण किया जाएगा। यहां चारों ओर फुटपाथ बनाया जाएगा। मार्ग में स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। तालाब की खूबसूरती बढ़ाने के लिए फव्वारा भी स्थापित किया जाएगा। इसके पथ पर लोग घूम सकेंगे।
-- -
सीतापाठ तालाब पर ही बनाए जाएंगे घाट
अभी सीतापाठ तालाब पर सीमित मात्रा में ही घाट हैं। पानी की कमी से लोग स्नान भी नहीं कर पाते हैं। ऐसे में तालाब सूना-सूना रहता है। अब नगर पालिका तालाब के चारों ओर घाटों का निर्माण कराएगी। सीढ़ीनुमा घाट बनाया जाएगा। इससे लोगों को यहां नहाने में सुविधा हो जाएगी।
विज्ञापन
-- -
2.84 करोड़ से होगा दोनों तालाबों का सौंदर्यीकरण
सुम्मेरा तालाब का सौंदर्यीकरण 2.04 करोड़ से कराया जाएगा। वहीं, सीतापाठ तालाब पर घाटों का निर्माण 80 लाख रुपये से कराया जाएगा। इस तरह दोनों का कार्य 2.84 करोड़ से कराया जाएगा। इसके लिए पालिका प्रशासन तेजी से जुटा है।
-- -
सौंदर्यीकरण में देरी पर शासन ने लगाई फटकार
तालाबों के सौंदर्यीकरण की प्रक्रिया लंबे समय से फाइलों में लटकी है। बीते दिनों इनके सौंदर्यीकरण में देरी पर शासन ने पालिका को फटकार लगाते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। अब तेज गति से कार्य कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
-- -
तालाबों का सौंदर्यीकरण तेजी से कराया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया कराने की तैयारी चल रही है। जल्द ही निर्माण भी शुरू हो जाएगा।- निहालचंद्र, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद