फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Sister 's birthday , the target PM

बहनजी का जन्मदिन, निशाने पर पीएम

Sat, 16 Jan 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 16 Jan 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Sister 's birthday , the target PM
ललितपुर। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 60 वां जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन का केक काटा। उन्होंने प्रधानमंत्री की आलोचना की और पूर्व मुख्यमंत्री को फिर से गद्दी पर बैठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को गिन्नौट बाग में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन पर जनसभा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह से ही कार्यकर्ताओं की भीड़ इकट्ठी होने लगी थी। कार्यक्रम शाम करीब पांच बजे तक चला।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्य अतिथि बुंदेलखंड कोआर्डिनेटर लालाराम अहिरवार, विशिष्ट अतिथि बौद्घ धर्मगुरु शीलसागर भंतेजी, विधायक फेरनलाल अहिरवार, सदर विधायक रमेश कुशवाहा, मंडल कोआर्डिनेटर बाबूराम अहिरवार,  मेघनाथ खंगार, दयाराम अहिरवार और कीरत सिंह राजपूत उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं के बल पर ही सरकार बनेगी। आने वाला समय बहुजन समाज पार्टी का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब झूठ बोलने वाला देश का प्रधानमंत्री बन गया है तो सच बोलने वाली पूर्व मुख्यमंत्री मायावती प्रधानमंत्री क्यों नहीं बन सकतीं। कार्यक्रम में हाजी मो. फैय्याज, राकेश कुशवाहा, मोहन रैकवार, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ललितपुर ओमप्रकाश, महरौनी प्यारेलाल, जिला पंचायत सदस्य रहीस राजपूत, मोहन कुशवाहा, प्रदीप जैन बंटी, भगवानदास रौंड़ा, इंजी. चंद्रशेखर, शीला वर्मा, हुकुम रानी, मीना, नाजरीन, मुन्नी, द्रोपती, रामा, संजीव, अनीस मंसूरी, सुशील, दीपक,

आशीष रिछारिया, उमाशंकर चौबे, इरशाद मंसूूरी, अनिल सोनी, राघवेंद्र सिंह, अशोक बार, हरिश्चंद्र, कपूर चंद पाल, दुर्गापाल, कपूर चंद सोनी, महेंद्र झा, रिसनाम विश्वकर्मा, साकिर अली, महेंद्र बौद्ध, राघवेंद्र सिंह बघेल, लक्ष्मी प्रसाद बुनकर, अवधेश सिंह, मनोहर पटेल, कल्लू राइन, अंशुल दुबे,  रामकिशन, बैजनाथ, रोशन पाल, संजीव अहिरवार आदि  उपस्थित रहे। संचालन रामदयाल मनहर ने किया। अंत में आभार पार्टी जिलाध्यक्ष जानकी प्रसाद अहिरवार ने व्यक्त किया।

ली सदस्यता
ललितपुर। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के साठवें जन्मदिवस पर बड़ी संख्या में अन्य दलों के कार्यकर्ताओं ने बसपा की सदस्यता प्राप्त की। कार्यक्रम में भीड़ जुटने से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। पार्टी की सदस्यता लेने  वाले कार्यकर्ता बसपा के नारे लगाते हुए मंच पर पहुंचे, जहां माला पहनाकर  उनका पार्टी में स्वागत किया गया।

 केक काटने में मची भीड़, नीचे गिरे कार्यकर्ता  
पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के 60 वें जन्मदिन को लेकर केक काटने का कार्यक्रम रखा गया था। इस दौरान जैसे ही केक काटने के लिए विधायक मौके पर पहुंचे, बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए, इससे मंच छोटा पड़ गया। कार्यकर्ता केक पर उमड़ पड़े, जिससे कुछ कार्यकर्ता नीचे गिर पड़े। पूर्व पार्षद शीला वर्मा को पैर में मामूली चोट भी आ गई। इस कारण ज्यादातर कार्यकर्ता केक में सन गए।


बाइक लेकर पहुंचे कार्यकर्ता
बहुजन समाज पार्टी के सेक्टर नदीपुरा से सेक्टर महासचिव इरफान अली मोटरसाइकिल रैली लेकर रामबाग से सदनशाह स्थित गिन्नौट बाग मैदान पहुंचे। इस दौरान नदीपुरा सेक्टर में बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर देवेंद्र सिंह, भूपेंद्र राजा, ताहिर खान, सोहन सिंह यादव, गौस खान, फिरोज खां, विश्वनाथ,  लल्लू खंगार, शाहिद खां, मुहम्मद आसिफ, बंटी, रोहित, रामबाबू, वीर सिंह आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed