फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   SIR: Work could not be done quickly in the urban area, the team of municipality and accountants also did not prove effective.

एसआईआर : शहरी क्षेत्र में नहीं हो पाया तेजी से कार्य, नगर पालिका व लेखपालों की टीम भी कारगर नहीं हुई साबित

Thu, 27 Nov 2025 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
SIR: Work could not be done quickly in the urban area, the team of municipality and accountants also did not prove effective.
- जनपद में बुधवार शाम तक 3,76,075 फार्म हुए ऑनलाइन दाखिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर में 1.30 हजार मतदाता हैं, ऐसे में यहां पर सबसे धीमा कार्य चल रहा है। हालांकि जिला प्रशासन ने लेखपालों व नगर पालिका की टीमें लगाई हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए ई-रिक्शा से एनाउंस कराया जा रहा है। फार्म कम कलेक्शन होने का कारण बीएलओ के रूप में लगाई गईं महिलाएं सही ढंग से कार्य नहीं कर पा रही हैं।
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत जनपद में अभी तक 3,76,075 फार्मों की ऑनलाइन फीडिंग कर कर दी गई है। इसमें सबसे अच्छा कार्य पाली तहसील ने किया है, पाली तहसील के अंतर्गत आने वाले ललितपुर विधानसभा के बूथों पर 70 प्रतिशत तो वहीं, महरौनी विधानसभा में आने वाले बूथों 61 प्रतिशत कार्य हुआ है। सबसे ज्यादा परेशानी सदर तहसील के नगर पालिका क्षेत्र में आ रही है। शहरी क्षेत्र में करीब 1.30 लाख मतदाता हैं। जिनमें अभी तक 35 हजार मतदाताओं के फार्म जमा हो पाए हैं। जिले में अभी तक एसआईआर का कार्य 39.22 प्रतिशत हुआ है। सिर्फ एसआईआर के फार्म अपलोड करने के आठ दिन ही शेष बचे हुए हैं। इसमें चार दिसंबर तक सभी फार्म मतदाताओं से लेकर साइड पर अपलोड करना है।
विज्ञापन

-------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

आधार, वोटर आईडी व मोबाइल नंबर सही करें दर्ज
एसआईआर में वोटरों को आधार नंबर, वोटर आईडी नंबर व मोबाइल नंबर सही दर्ज करना है। तभी उनका एसआईआर दाखिल किया जाएगा। इसके अलावा मतदाताओं को कोई दस्तावेज जमा नहीं करना है। जिला प्रशासन ने अपील की है कि वह मतदाता फार्म भरकर समय से जमा करें, कोई भी परेशानी आए तो बीएलओ से संपर्क करें। वरना तहसील, ब्लॉक मुख्यालय पर स्थापित हेल्प डेस्क की मदद लें। साथ ही नजदीक ही किसी परिषदीय विद्यालय में जाकर शिक्षक से फार्म भरवा सकते हैं।
--------------------------
इन नंबरों पर करें संपर्क
- 9675898217
- 1950
------------------------
जिले में एसआईआर का कार्य तेजी से चल रहा है, सभी जागरूक नागरिकों से अनुरोध है कि वह अपने फार्म भरकर जमा कराएं, साथ ही आसपास के लोगों की मदद कर जल्द से जल्द फार्म भरकर जमा कराएं। जिससे समय से एसआईआर का कार्य समाप्त हो सके।
अंकुर श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed