फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Silver ornaments weighing 1 kg stolen from Saket Bihari Temple in Madawara.

Lalitpur News: मड़ावरा के साकेत बिहारी मंदिर से एक किग्रा चांदी के आभूषण चोरी

Sat, 05 Sep 2026 02:04 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sat, 05 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Silver ornaments weighing 1 kg stolen from Saket Bihari Temple in Madawara.
मड़ावरा। थाना मड़ावरा क्षेत्र के ग्राम प्यासा स्थित साकेत बिहारी मंदिर में चोरी की वारदात हुई है। चोरों ने मंदिर की सांकल काटकर श्रीराम दरबार से प्रतिमाओं के मुकुट और छत्र चुरा लिए। पुजारी राजेशप्रसाद के अनुसार, मंदिर से लगभग एक किलोग्राम चांदी के आभूषण गायब हुए हैं।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी राजेश प्रसाद ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि वह ग्राम धुरवारा के निवासी हैं। बीते बृहस्पतिवार को शाम आठ बजे उन्होंने पूजा अर्चना की थी। इसके बाद मंदिर के कपाट बंद कर वह सोने चले गए थे। सुबह पांच बजे जब वह मंदिर पहुंचे तो सांकल टूटी थी और दरवाजे खुले थे। अंदर देखने पर राम, सीता और लक्ष्मण जी की प्रतिमाओं के मुकुट और छत्र नहीं मिले। थाना प्रभारी मनोज मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच कर जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन




चोरी का तरीका और ग्रामीणों का रोष

लगातार बारिश के कारण शाम को जल्दी सुनसान हो जाने का फायदा उठाकर चोरों ने मंदिर में सेंध लगाई। ग्रामीण अंगद पटेल ने बताया कि इस घटना से ग्रामीणों में काफी रोष है। ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस से घटना का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है। पुलिस ने ग्रामीणों के बयानों के आधार पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed