फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Siddharth and Pallavi top in 100 meter race

Lalitpur News: 100 मीटर दौड़ में सिद्धार्थ और पल्लवी अव्वल

Wed, 22 Jan 2025 11:47 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Siddharth and Pallavi top in 100 meter race
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। स्टेडियम में बुधवार को सांसद खेल स्पर्धा के तहत बालक-बालिकाओं की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सिद्धार्थ राजा और बालिका वर्ग में पल्लवी शर्मा अव्वल रहीं।
बालक वर्ग में 100 मी. दौड़ प्रतियोगिता में सिद्धार्थ राजा, शुभम यादव व युवराज राजा, बालिका वर्ग में पल्लवी शर्मा, रिया राजपूत व ममता क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। 200 मी. बालक वर्ग में विजय कुमार, शुभम यादव व सरदार सिंह, बालिका वर्ग में ममता, जयंती व अर्चना राजा, 400 मी. बालक वर्ग में ध्रुव, शिवम व मुकीम, बालिका वर्ग में इमरती, सरगम व आशू क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

लंबी कूद बालक वर्ग में सिद्धार्थ राजा, युवराज राजा व साहिल, बालिका वर्ग में ममता, समीक्षा व अर्चना राजा, ऊंची कूद बालक वर्ग में सिद्धार्थ, विजय कुमार व उत्कर्ष, बालिका वर्ग में जयंती पटेल, रिया राजपूत क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खो-खो प्रतियोगिता बालक वर्ग के फाइनल मैच में पीएन इंटर काॅलेज की टीम को हराकर एसडीएस इंटर काॅलेज की टीम विजयी रही। जबकि, बालिका वर्ग के फाइनल मैच में सेंट्रल पब्लिक स्कूल की टीम को हराकर राजकीय बालिका इंटर काॅलेज की टीम ने बाजी मारी।
कबड्डी प्रतियोगिता बालक वर्ग के फाइनल मैच में पीएन इंटर काॅलेज को हराकर एसडीएस इंटर काॅलेज की टीम विजयी रही। बालिका वर्ग के फाइनल में सेंट्रल पब्लिक स्कूल की टीम को हराकर राजकीय बालिका इंटर काॅलेज की टीम विजयी रही।
वॉलीबाल प्रतियोगिता में बालक वर्ग के फाइनल मैच में राजकीय इंटर काॅलेज की टीम को हराकर दीपचंद चौधरी इंटर काॅलेज की टीम विजयी रही। बालिका वर्ग के फाइनल में एवीएम इंटर काॅलेज की टीम को हराकर राजकीय बालिका इंटर काॅलेज की टीम विजयी रही।

इससे पहले प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करते हुए सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि खेल में हारने वाले निराश न हों। दोबारा प्रयास करें तो सफलता जरूर मिलेगी। इस दौरान जिला प्रभारी बुंदेलखंड एकीकरण समिति डाॅ. एसपी पाठक, अनिल पटैरिया, सांसद प्रतिनिधि दिनेश गोस्वामी, डाॅ. यज्ञ पटैरिया, खेल अध्यापक आशीष वर्मा, एथलेटिक्स प्रशिक्षक रविंद्र कुमार, क्रिकेट प्रशिक्षक अजरुद्दीन, राकेश, सुनील राजपूत, सुख साहब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed