फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   sick teacher not allowed for election duty

बीमारी से ग्रसित अध्यापकों को चुनाव से रखा जाए दूर

Thu, 08 Apr 2021 01:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
sick teacher not allowed for election duty
प्रभारी जिलाधिकारी से मुलाकात करते शिक्षक संघ के पदाधिकारी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देकर त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 की ड्यूटी से दिव्यांग/गंभीर असहाय बीमारियों से ग्रसित शिक्षक, शिक्षिकाओं को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखने की मांग की है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नीरज कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि दिव्यांग/असाध्य रोग से पीड़ित शिक्षक/शिक्षिकाओं को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखा जाए। वहीं, गर्भवती महिलाओं एवं कई अध्यापिकाओं के छोटे-छोटे बच्चे हैं, उन्हें चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखा जाए। विशेष परिस्थितियों में आवश्यकता पड़ने पर महिला शिक्षकों की निर्वाचन ड्यूटी पदस्थ ब्लॉक में लगायी जाए। यदि पति/ पत्नी दोनों शिक्षक हैं तो दोनों में से किसी एक की ड्यूटी ही लगाई जाए। उन्होंने पंचायत चुनाव में 55 वर्ष से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखने, शिक्षक कर्मचारियों को पंचायत निर्वाचन के पूर्व कोविड-19 वैक्सीनेशन अनिवार्य रूप से कराने की मांग की है। ज्ञापन पर नारायण दास (महामंत्री), बसंत जैन, कमलाकांत राही, प्रमोद सैनी, बृजेश कुमार तिवारी, उदयवीर सिंह, धर्मेंद्र पुरोहित आदि शिक्षकों के हस्ताक्षर अंकित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed