फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Shriji's procession from Abhinandanodaya Tirtha reached Pandukshila.

Lalitpur News: अभिनंदनोदय तीर्थ से निकली श्रीजी की शोभायात्रा पांडुकशिला पहुंची

Tue, 23 Apr 2024 06:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Shriji's procession from Abhinandanodaya Tirtha reached Pandukshila.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। भगवान महावीर के 2623वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में अभिनंदनोदय तीर्थ से श्रीजी की भव्य शोभायात्रा वर्णी जैन कॉलेज की भूमि पांडुकशिला पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने श्रीजी का अभिषेक कर धर्मलाभ लिया।
सोमवार को प्रातःकाल अभिनंदनोदय तीर्थ से विमान जी में विराजित श्रीजी की शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ वर्णी जैन कॉलेज की भूमि स्थित पांडुकशिला पहुंची। प्रतिष्ठाचार्य पं. संतोष अमृत ने अभिषेक आदि की मांगलिक क्रियाएं कराईं। सौधर्म इंद्र प्रकाश चंद-दीपक कुमार, ईशान इंद्र सनत कुमार-ललित चौधरी, महेंद्र उत्तमचंद, अर्पित जैन, शांतिधारा सनत कुमार मलैया, पुष्पेंद्र जैन, पंकज जैन, कैप्टन राजकुमार जैन मंत्री जैन पंचायत ने किया। छत्र स्थापन रूपचंद, संदीप जैन एवं चवर स्थापन जिनेंद्र कुमार, देवेंद्र जैन ने किया। श्रीजी के अभिषेक के उपरांत आरती प्रतिभास्थली महिला मंडल ने श्रद्धापूर्वक की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के प्रारंभ में पंचायत समिति के पदाधिकारियों ने आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज के चित्र का अनावरण कर दीप प्रज्जवलित किया। जैन पंचायत के अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया ने वर्णी कॉलेज की भूमि पर भव्य शिक्षा के आलय स्थापना का संकल्प दोहराया। पूर्व अध्यक्ष अनिल जैन अंचल ने कहा कि शीघ्र ही जैन समाज इस भूमि पर शिक्षा का केंद्र बनाकर सर्व समाज के हित में कार्य करेगी। संचालन महामंत्री आकाश जैन ने किया। जैन मिलन सिविल लाइन, जैन बैंकर्स फोरम की ओर से मिष्ठान वितरण एवं विद्यासागर व्यायामशाला का विशेष सहयोग रहा। आयोजन स्थल से श्री जी विमान जी में विराजित कर निर्धारित मार्ग से अभिनंदनोदय तीर्थ पहुंचे, उन्हें मंदिर में विराजमान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
ये रहे मौजूद
शीलचंद अनौरा, राजेंद्र जैन, अखिलेश गदयाना, संजीव जैन, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, मंदिर प्रबंधक मोदी पंकज जैन, अशोक, धार्मिक संयोजक प्रतीक जैन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

------------जयंती पर भगवान महावीर की शोभायात्रा निकली
फोटो-43
जाखलौन। भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक धूमधाम से मनाया गया। निर्माण महोत्सव जन्म कल्याणक पर श्रीजी की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा रणछोड़ धाम चौराहा से गांधी चौक मेन मार्केट, लंकेश तिराहा, रेलवे स्टेशन रोड से होकर दिगंबर जैन मंदिर पर समापन हुआ। मंदिर में भगवान महावीर का अभिषेक शांति धारा पूजन जैन समाज ने भक्ति भाव पूर्वक किया। इस मौके पर अध्यक्ष संजय जैन, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र जैन, डॉ. रमेश चंद्र जैन, सतेंद्र जैन, जगदीश चौबे, जिनेंद्र जैन, हेमचंद्र जैन आदि मौजूद रहे। संवाद


----------फोटो-44
श्रीजी की आरती उतार शोभायात्रा का किया स्वागत
बिरधा। सुबह जैन मंदिर में भक्तों ने भगवान महावीर स्वामी की भव्य प्रतिमा का अभिषेक पूजन किया। दोपहर में शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने श्रीजी की आरती उतार यात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर सनत चौधरी, अशोक जैन, संजय जैन मोदी, कैलाश चंद जैन, नरेंद्र जैन, सुरेश जैन, अनिल जैन के अलावा महिला मंडल जयकारा लगाते चल रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed