फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Shri Ram Lala Pran Pratishtha Utsav celebrated with pomp in Ram Janaki temple

Lalitpur News: राम जानकी मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा उत्सव

Tue, 23 Jan 2024 11:43 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Shri Ram Lala Pran Pratishtha Utsav celebrated with pomp in Ram Janaki temple
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


महरौनी। श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिव्य महोत्सव के अंतर्गत टीकमगढ़ रोड स्थित श्री राम जानकी मंदिर में चल रहे पांच दिवसीय आयोजन में सोमवार देर शाम संकीर्तन हुआ। इस मौके पर 108 दीपों से भगवान राम की आरती की गई।


शाम को मंदिर प्रांगण में दीपोत्सव, रंग बिरंगी आतिशबाजी हुई एवं महिला मंडली ने पूरे उत्साह के साथ श्रीराम के गीतों का गायन एवं बधाई नृत्य किया। महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता था। सभी ने बड़े ही श्रद्धा भाव से भगवान के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर पंं. परशुराम तिवारी, स्वामी प्रसाद तिवारी, देवेंद्र तिवारी, मगनलाल तिवारी, मुकेश नायक, भुवनेश्वर पाठक, राजेश राजोरिया, संजय चतुर्वेदी, शैलेश चतुर्वेदी, संजय शुक्ला, रामकुमार त्रिवेदी ,ओमप्रकाश भौडे़ले, उदय भानु सिंह, शैलेंद्र नायक, हरिओम तिवारी, अनुज भौडेले, अंशुमान तिवारी, महिला मंडली में शकुंतला तिवारी, कौशल्या नायक, मंजूलता त्रिवेदी, किरण तिवारी, प्रीति तिवारी, पिंकी तिवारी, राजकुमारी उदेनिया, कृष्णा नायक, रेखा तिवारी, प्रेमलता नायक, चंद्रलेखा नायक, श्रीबाई, उमा तिवारी, पुष्पा, गीता, नीलम, श्याममूर्ति, अंजू, सौम्या, वैष्णवी, राधिका, शिखा, मनीषा चाहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



-----------रामायण पाठ कर निकाली शोभायात्रा

जखौरा। ब्लॉक क्षेत्र के रायपुर में हनुमान गढ़ी सरकार मंदिर में अखंड रामायण पाठ और रघुनाथ मंदिर में अखंड कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रायपुर में गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा का घर घर तिलक, रोली लगाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर मनोहर सिंह बुंदेला, डॉ. बीआर विश्वकर्मा, मुकेश कुमार, रमेश सोन, मंगल सिंह बुंदेला, रामदास साहू, अमित जैन, शिब्बू यादव, महाराज सिंह यादव, भज्जू यादव, राहुल यादव, बृषभान सिंह यादव, प्रीतम सिंह, धर्मेंद्र राजा, सौरभ सिंह, शिवाजी राजा, लव कुश राजा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



-----------

ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
सौजना। ग्राम गुढ़ा में रामलीला मैदान से प्रभात फेरी निकाली गई। रामलीला समिति की ओर से राम दरबार में प्रभु श्री राम, लक्ष्मण और माता जानकी के साथ हनुमान जी महाराज की आरती कर शोभायात्रा प्रारंभ की गई। ग्राम वासियों ने हर द्वार पर रंगोली बनाकर शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पर शोभायात्रा का समापन किया गया। इस मौके पर आयोजित भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान बब्बू राजा बुंदेला, राजा जू बुंदेला, चंद्रशेखर खरे, जुगल किशोर चौबे, शिव शंकर द्विवेदी, नत्थू राजा, रामस्वरूप नायक, दामोदर द्विवेदी, भरत जैन, धर्मेश जैन, वीरेंद्र जैन, अशोक द्विवेदी, नन्नू राजा, रामजी द्विवेदी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed