{"_id":"5f3990598ebc3e3cd51887bc","slug":"shot-dead-at-railway-colony-lalitpur-news-jhs173981578","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
रेलवे कॉलोनी में घटनास्थल पर बिलखते परिजन
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत रेलवे कॉलोनी में शनिवार की रात को लगभग सवा नौ बजे घर से बाहर बुलाकर पड़ोसी ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारा गोली मारकर फरार हो गया। जानकारी मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का जायजा लिया।
थाना कोतवाली अंतर्गत रेलवे कॉलोनी निवासी दिनेश परिहार (32) पुत्र स्वर्गीय शिवलाल मुंबई में काम करता था। फरवरी माह में बहन की शादी के चलते ललितपुर आया था। लेकिन, उसके बाद से लॉकडाउन लग गया, जिसके बाद से वह लाजपत नगर रेलवे कॉलोनी अपने भाई के साथ ही रहता था। शनिवार को वह अपने घर पर ही था। रात करीब 9:15 बजे जब खाने की तैयारी कर रहा था, उसी समय पड़ोस में रहने वाला कृष्णा और भूरे यादव उसके घर आए और उसे आवाज लगाई। वह बाहर निकल आया। उसका भूरे के साथ कुछ विवाद हो गया और भूरे ने तमंचा निकालकर उसके पेट में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर घर में मौजूद परिजन दौड़ कर बाहर आए और देखा कि भूरे यादव गोली चलाने के बाद मोटरसाइकिल से भाग रहा है। महिलाओं ने घायल युवक को संभाला और कुछ महिलाओं ने मोटरसाइकिल से भाग रहे पड़ोसी युवक को पकड़ लिया, लेकिन भूरे यादव किसी प्रकार मोटरसाइकिल पटक कर वहां से भाग निकला। घायल के बहनोई ने इसकी जानकारी मोबाइल से रेलवे में तैनात युवक के बड़े भाई को दी। भाई स्टेशन से रेलवे कॉलोनी पहुंचा और घायल युवक को टैक्सी से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने घायल का परीक्षण करने के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।
एक पुत्र और एक पुत्री है, गर्भवती है मृतक की पत्नी
हत्या की घटना की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस से नई बस्ती चौकी इंचार्ज संदीप सेंगर, थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला, सीओ सिटी केशव नाथ, अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह सहित पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच गया और परिजनों व मोहल्ले वालों के पूछताछ की। कोतवाली पुलिस ने मृतक के भाई अशोक कुमार की तहरीर के आधार पर रेलवे कॉलोनी बाउंड्रीवॉल के किनारे निवासी कृष्णा यादव उर्फ भूरे पुत्र सूरज यादव के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक के भाई अशोक कुमार ने बताया कि पड़ोसी होने के नाते उसके भाई दिनेश का भूरे यादव के साथ उठना बैठना था लेकिन ऐसी कोई बात सामने नहीं आई थी कि इस प्रकार की घटना हो जाए। मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है और उसकी पत्नी गर्भवती है।
विज्ञापन
तीन टीमें हुई गठित
रेलवे कॉलोनी में एक युवक ने पड़ोस में ही रहने वाली दूसरे युवक को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर एक आरोपी भूरे यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं, शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
बृजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक।